फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Samagra Shiksha Abhiyan: Priority in giving smart phones to BPL girl students

समग्र शिक्षा अभियान: बीपीएल छात्राओं को मिलेगी स्मार्ट फोन देने में प्राथमिकता

Tue, 17 Aug 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Aug 2021 05:00 AM IST
सार

ऑनलाइन पढ़ाई को जारी रखने के लिए प्रदेश सरकार ने बीते जुलाई में स्मार्ट फोन दान करने का अभियान शुरू किया है। फोन देने के लिए वेबसाइट बनाई गई है। कोई भी संस्था या व्यक्ति इस वेबसाइट के माध्यम से फोन दे सकता है।

विज्ञापन
Samagra Shiksha Abhiyan: Priority in giving smart phones to BPL girl students
मोबाइल फोन - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बीपीएल छात्राओं को स्मार्ट मोबाइल फोन देने में प्राथमिकता दी जाएगी। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने मोबाइल फोन आवंटन करने का जिम्मा जिला शिक्षा अधिकारियों को सौंप दिया है। बीपीएल वर्ग की छात्राओं के बाद इसी वर्ग के छात्रों को फोन दिए जाएंगे। इनके बाद गरीबी रेखा से ऊपर वाली जरूरतमंद छात्राओं और इनके बाद छात्रों को फोन दिए जाएंगे।

विज्ञापन


ऑनलाइन पढ़ाई को जारी रखने के लिए प्रदेश सरकार ने बीते जुलाई में स्मार्ट फोन डोनेट का अभियान शुरू किया है। फोन देने के लिए वेबसाइट बनाई गई है। कोई भी संस्था या व्यक्ति इस वेबसाइट के माध्यम से फोन दे सकता है। इस योजना का देश-विदेश में प्रचार-प्रसार करने में बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम भी मदद कर रही हैं। कोरोना संकट के चलते प्रदेश में मार्च 2020 से बंद चल रहे स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है। कमजोर वर्ग के कई विद्यार्थियों की स्मार्ट फोन न होने के चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


इसको देखते हुए समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने समाज की सहभागिता से ऐसे विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट फोन एकत्र करने को योजना शुरू की है। योजना को डिजिटल साथी : बच्चों का सहारा, फोन हमारा अभियान का नाम दिया गया है। इस अभियान में कोई भी व्यक्ति, संस्था, उद्योगपति hpdigitalsaathi.in वेबसाइट पर जाकर बच्चों के लिए स्मार्ट मोबाइल फोन डोनेट कर सकता है। संबंधित व्यक्ति या संस्था की ओर से दिए गए स्मार्ट फोन को वेबसाइट के माध्यम से ट्रैक भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed