सलमान की बहन की शादी में नाचेंगे '100 बाराती'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सलमान खान की बहन से शादी करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. सुखराम के पोते और ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष के बाराती निजामों की धरती हैदराबाद पहुंच गए हैं।
मंगलवार 18 नवंबर को आयुष दोपहर बाद चार बजे हैदराबाद के क्लॉक टावर से घोड़ी पर चढ़ेंगे। उनके साथ एक सौ मंडयाल बाराती एक लाख के बैंड पर झूमते गाते हुए निकलेंगे। ये सभी आयुष के रिश्तेदार और दोस्त है। इनकी मौजूदगी में ये शाही शादी होगी। इन्हें हैदराबाद ले जाने के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे की फ्लाइट से पं. सुखराम, अनिल शर्मा, आयुष और परिवारजन तथा नजदीकी रिश्तेदार सवा पांच बजे हैदराबाद पहुंचे। हैदराबाद के सेवन स्टार होटल ताज फलकनुमा में बारातियों के रहने की व्यवस्था की गई है।
हैदराबाद पहुंचे बाराती
पं. सुखराम और अनिल शर्मा के लिए तीन-तीन लाख एक दिन के किराये के वीआईपी सुईट बुक करवाए गए हैं। हैदराबाद पहुंचने पर बारातियों को सुरक्षा के चलते विशेष कोड के तहत एंट्री दी गई। सोमवार को हैदराबाद पहुंचे मेहमानों ने हैदराबाद के चार मीनार का भ्रमण किया।
प्रदेश कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अनिल शर्मा के करीबी रिश्तेदार दिनेश शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे 25 रिश्तेदारों का दल हैदराबाद के लिए रवाना हुआ। कुछ लोग मंगलवार सुबह हैदराबाद पहुंच रहे हैं।
मंगलवार सायं चार बजे आयुष की बारात निकलेगी। होटल फलकनुमा के पैलेस फैसकेड में जयमाला और छह बजे हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी के फेरे होंगे। रात आठ बजे मेहमानों के लिए होटल के लॉन में पार्टी की व्यवस्था की गई है।