फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   salman khan sister Arpita will marry with Aayush sharma

इनकी शादी में बाराती बनकर जाएंगे सीएम वीरभद्र

Sun, 09 Nov 2014 04:50 PM IST
Updated Sun, 09 Nov 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
salman khan sister Arpita will marry with Aayush sharma

जी हां। सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है। सीएम वीरभद्र इनकी शादी में बाराती बनकर जाएंगे। हिमाचल के मंडी जिले से संबंध रखने वाले पूर्व संचार मंत्री पं. सुखराम के पोते आयुष और बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की कंगन बहन अर्पिता की शादी 18 नवंबर को होने जा रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, राज्यपाल उर्मिला सिंह, प्रदेश के कई मंत्री इस शाही शादी में शामिल होंगे। इस हाई प्रोफाइल शादी की बारात मंडी से नहीं निकलेगी।

विज्ञापन


बल्कि पं. सुखराम और उनका परिवार एवं सगे संबंधी 16-17 नवंबर को दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। जहां 18 नवंबर को आयुष और अर्पिता परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस हाई प्रोफाइल शादी का नजारा मंडी के लोग नहीं देख पाएंगे क्योंकि शादी की कोई भी रस्म मंडी में नहीं निभाई जाएगी। इसके बावजूद भी शादी को लेकर लोगों के मन में उत्सुकता बनी हुई है।
विज्ञापन

दो करोड़ में बुक करवाया है सेवन स्टार होटल

salman khan sister Arpita will marry with Aayush sharma

निजामों की धरती हैदराबाद के सेवन स्टार होल में होने वाली इस शाही शादी में करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। अकेले इस होटल की बुकिंग में ही सलमान खान ने दो करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यही नहीं जिन कमरों में सुखराम और अनिल शर्मा को ठहराया जाएगा। उनका एक दिन का किराया ही तीन लाख रुपये से ज्यादा है।

इस शादी में दुल्हे पक्ष की ओर से एक सौ लोगों को आमंत्रित किया गया है। वहीं 300 के करीब सिने सितारे और उद्योग जगत की बड़ी हस्तियां भी होंगी। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, व्यावसायिक घरानों तथा कारपोरेट जगत की हस्तियां भी रहेगी।

रिसेप्शन मुंबई में 21 नवंबर को दी जाएगी

salman khan sister Arpita will marry with Aayush sharma

18 नवंबर को होने वाली इस शादी का रिसेप्शन माया नगरी मुंबई में 21 नवंबर को होगा। इसके लिए दुल्हे पक्ष के लोग 20 तारीख को हैदराबाद से मुंबई के लिए रवाना होंगे। वहीं इस हाई प्रोफाइल शादी में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत मंत्रीमंडल के सहयोगी भी बाराती बनकर हैदराबाद के सेवन स्टार होटल फलकनुमा में जाएंगे।

ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, राज्यपाल उर्मिला सिंह, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार और नाते रिश्तेदार 16-17 नवंबर को दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। जहां होटल ताज फलकनुमा में 18 नवंबर को शादी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed