फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Salman Khan's sister Arpita's wedding schedule out

'शाही शादी' पर सलमान खर्च करेंगे इतने करोड़

Mon, 10 Nov 2014 11:31 AM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan's sister Arpita's wedding schedule out

हिमाचल से संबंध रखने वाले पूर्व संचार मंत्री पं. सुखराम के पोते आयुष और बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की कंगन बहन अर्पिता की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस हाई प्रोफाइल शादी की बारात मंडी से नहीं निकलेगी।

विज्ञापन


बल्कि पं. सुखराम और उनका परिवार एवं सगे संबंधी 16-17 नवंबर को दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। जहां 18 नवंबर को आयुष और अर्पिता परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस हाई प्रोफाइल शादी का नजारा मंडी के लोग नहीं देख पाएंगे क्योंकि शादी की कोई भी रस्म मंडी में नहीं निभाई जाएगी। इसके बावजूद भी शादी को लेकर लोगों के मन में उत्सुकता बनी हुई है।
विज्ञापन

दो करोड़ में सेवन स्टार होटल बुक करवाया

Salman Khan's sister Arpita's wedding schedule out

निजामों की धरती हैदराबाद के सेवन स्टार होल में होने वाली इस शाही शादी में करोड़ों रुपये खर्च होंगे। अकेले इस होटल की बुकिंग में ही सलमान ने दो करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यही नहीं जिन कमरों में सुखराम और अनिल शर्मा को ठहराया जाएगा। उनका एक दिन का किराया तीन लाख रुपये है।

इस शादी में दुल्हे पक्ष की ओर से एक सौ लोगों को आमंत्रित किया गया है। वहीं 300 के करीब फिल्मी सितारे और उद्योग जगत की हस्तियां होंगी। जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री, राज्यपाल उर्मिला सिंह, प्रदेश के मंत्री और व्यावसायिक घरानों तथा कारपोरेट जगत की हस्तियां भी रहेगी।

रिसेप्शन माया नगरी मुंबई में 21 नवंबर को

Salman Khan's sister Arpita's wedding schedule out

18 नवंबर को होने वाली इस शादी का रिसेप्शन माया नगरी मुंबई में 21 नवंबर को होगा। जिसके लिए दुल्हे पक्ष के लोग 20 को हैदराबाद से मुंबई के लिए रवाना होंगे। वहीं इस हाईप्रोफाइल शादी में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत मंत्रीमंडल के सहयोगी भी बाराती बनकर हैदराबाद के सेवन स्टार होटल फलकनुमा में जाएंगे।

अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए मैंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, राज्यपाल उर्मिला सिंह, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को न्योता दिया है। हमारा परिवार और नाते रिश्तेदार 16-17 नवंबर को दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। जहां होटल ताज फलकनुमा में 18 नवंबर को शादी है।
-अनिल शर्मा ग्रामीण विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed