{"_id":"580079154f1c1bc67b29037c","slug":"salman-khan-return-to-mumbai-for-shooting-of-bigg-boss","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बिग बॉस’ के लिए सलमान खान मुंबई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बिग बॉस’ के लिए सलमान खान मुंबई रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलीकूहल/भुंतर
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान मनाली से मुंबई रवाना हो गए हैं। सुबह करीब नौ बजे सलमान प्राइवेट प्लेन में बैठकर सीधे ‘बिग बॉस’ के सेट पर उतरे। सलमान खान के जाने के बाद मनाली में हो रही फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग पर एक तरह से ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन
हालांकि जूनियर आर्टिस्ट पर कुछ सीन का फिल्मांकन जारी रहेगा। सलमान खान बिग बॉस को लेकर चैनल के अधिकारियों सहित प्रेस को भी संबोधित करेंगे। ट्यूबलाइट फिल्म के सहनिर्देशक नीलेश जादव ने बताया कि सलमान खान ने जाने से पहले पूरी यूनिट
विज्ञापन
को मनाली के टूरिस्ट स्पॉट पर घूमने को कहा है, ताकि चार दिन बाद फ्रेश होकर नए सिरे से फिल्म की शूटिंग को शुरू किया जा सके। स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि सलमान खान के कहने पर शूटिंग के दूसरे शेड्यूल के लिए मनाली के कुछ
विज्ञापन
अन्य अनछुए स्थल खोजे जा रहे हैं। वहीं, मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मनाली की ओर शूटिंग यूनिटों का रुख करने से आफ सीजन में भी टूरिस्ट की आमद बढ़ने लगी है।