फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   saksham identify any country on the map in five seconds. He also made three national records at the age of fiv

Himachal: नक्शे पर पांच सेकेंड में कोई भी देश पहचान लेता है छह साल का सक्षम, तीन नेशनल रिकॉर्ड भी बनाए

Tue, 28 Jan 2025 05:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Jan 2025 05:44 PM IST
सार

 मनाली का छह साल का सक्षम नक्शे पर दुनिया के किसी भी देश को मात्र 5 से 10 सेकंड में पहचान सकता है। उनकी इस प्रतिभा ने भूगोल के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। 

विज्ञापन
saksham identify any country on the map in five seconds. He also made three national records at the age of fiv
उपायुक्त तोरुल एस रविश के साथ सक्षम। - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली का छह साल का सक्षम नक्शे पर दुनिया के किसी भी देश को मात्र 5 से 10 सेकंड में पहचान सकता है। उनकी इस प्रतिभा ने भूगोल के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। सक्षम की इस प्रतिभा के आकलन की पुष्टि उपायुक्त तोरुल एस रविश ने सक्षम के मिलने के बाद की। सक्षम को दुनिया के 195 देशों के झंडे, राजधानी, मुद्रा, भाषा और नाम स्पेलिंग के साथ याद हैं। इससे पहले सक्षम ने महज 5 वर्ष की उम्र में तीन बार नेशनल रिकॉर्ड बनाए हैं। इसमें मात्र पंद्रह महीने की उम्र में सभी अल्फाबेट सीखकर पहला रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन


मिरेकल बॉय का टाइटल हासिल किया था। दूसरा रिकॉर्ड तीन साल की उम्र में कार कलेक्शन का था। उन्होंने कार को देखकर दुनिया की लगभग सभी गाड़ियों की कंपनियों को पहचाना था। तीसरा रिकॉर्ड पांच साल उम्र में 195 देशों के झंडे, उनकी भाषा, मुद्रा और अधिकांश देशों की राजधानी और सभी देशों के नाम की स्पेलिंग याद करके बनाया था। इसके लिए सक्षम को यंगेस्ट फ्लैग एक्सपर्ट ऑफ इंडिया का टाइटल मिला था। विंटर कार्निवल में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने भी बच्चे को सम्मानित करने की बात कही है। सक्षम के पिता सागर और माता स्नेहा ने इस पर खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed