फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sainik Welfare Directorate : Posts to be filled from quota of ex-servicemen and dependents

सैनिक कल्याण निदेशालय: पूर्व सैनिकों और आश्रितों के कोटे से भरे जाएंगे पद

Thu, 06 Jan 2022 04:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Jan 2022 04:22 PM IST
सार

पूर्व सैनिकों के कोटे से विभिन्न विभागों में अनेक पद भरे जाने हैं। इसलिए सैनिक कल्याण विभाग अब ऐसे पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार करने जा रहा हे। ताकि पात्र अभ्यर्थी अगर विभाग के पास होंगे तो उन्हें मांगें गए पद पर तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
Sainik Welfare Directorate : Posts to be filled from quota of ex-servicemen and dependents
हिमाचल सैनिक कल्याण विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सैनिकों, दिव्यांग पूर्व सैनिकों और शहीद पूर्व सैनिकों के आश्रितों के कोटे से विभिन्न विभागों में पदों को भरने के लिए एक से 31 मार्च 2022 तक सैनिक कल्याण निदेशालय में साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार में 31 दिसंबर 2021 तक विभिन्न रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत पूर्व सैनिक, विकलांग और आश्रित आवेदन कर सकते हैं। जिस पद के लिए अभ्यर्थी ने रोजगार कार्यालय के लिए आवेदन किया होगा, उसी का साक्षात्कार एक से 31 मार्च के बीच सैनिक कल्याण विभाग के निदेशालय हमीरपुर में होगा। इन साक्षात्कार में पुलिस कांस्टेबल और एसआई के पदों अलावा अन्य सभी पदों के आवेदनकर्ता अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। पूर्व सैनिकों के कोटे से विभिन्न विभागों में अनेक पद भरे जाने हैं। इसलिए सैनिक कल्याण विभाग अब ऐसे पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार करने जा रहा हे।

विज्ञापन


ताकि पात्र अभ्यर्थी अगर विभाग के पास होंगे तो उन्हें मांगें गए पद पर तैनात किया जाएगा। विभाग ने साक्षात्कार की जिलावार निर्धारित तिथि और समय विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। यहां पात्र अभ्यर्थी अपने साक्षात्कार की तिथि और समय की जानकारी ले सकता हे। उधर, इनके अलावा विभाग पूर्व सैनिकों के कोटे से 22 जनवरी को पीजीटी कॉमर्स के विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। इसके लिए पात्र पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर जारी किए गए हैं। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (रि.) एमएस शर्मा ने कहा कि वॉक इन इंटरव्यू में 31 मार्च 2021 तक विभिन्न पदों के लिए रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इनका पैनल बनाने के बाद इन्हें आवश्यकतानुसार पदों पर तैनाती दी जाएगी। वहीं 22 जनवरी को पीजीटी कॉमर्स के पदों के लिए पूर्व सैनिकों के साक्षात्कार निदेशालय के रोजगार सेल में होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed