फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   sainik school entrance exam 2021 conducted at various centres in himachal pradesh

पहली बार लड़कियों ने भी सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए दी परीक्षा

Sun, 07 Feb 2021 07:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Feb 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
sainik school entrance exam 2021 conducted at various centres in himachal pradesh
परीक्षा देने पहुंचे छात्र और छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

सैनिक स्कूल सुजानपुर में रविवार को वर्ष 2020-21 के प्रवेश के लिए छठी और नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। इसके लिए सैनिक स्कूल सुजानपुर और एमएससी स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रदेश के अन्य जिलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

विज्ञापन


इनमें हजारों विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। इस वर्ष पहली बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यह प्रवेश परीक्षा करवाई। सुजानपुर में परीक्षा के लिए 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सैनिक स्कूल सुजानपुर में 382 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। एमएससी स्कूल में 184 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। रक्षा मंत्रालय की ओर से नए शिक्षा सत्र में देश के विभिन्न राज्यों में स्थापित सैनिक स्कूलों में लड़कियों के लिए भी दाखिला देने का प्रावधान किया है।
विज्ञापन


सैनिक स्कूल सुजानपुर में लड़कियों के लिए 10 सीटें आवंटित की गई हैं। इसके लिए एक हजार 210 लड़कियों ने आवेदन किया था। सैनिक स्कूल प्रवक्ता शशि पाल ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed