{"_id":"6aaa842cb1d7c666d107530e","slug":"saijal-secured-first-place-in-the-painting-competition-and-nikita-stood-first-in-the-slogan-writing-competition-shimla-news-c-19-sml1002-787431-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चित्रकला प्रतियोगिता में सैजल और स्लोगन लेखन में निकिता रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चित्रकला प्रतियोगिता में सैजल और स्लोगन लेखन में निकिता रहीं प्रथम
विज्ञापन
पोर्टमोर स्कूल में ओजोन दिवस पर स्पर्धाओं में पाया सम्मान, चित्रकला के कनिष्ठ वर्ग में कल्पना चावला हाउस की गुंजन ने छाई स्लोगन लेखन के कनिष्ठ वर्ग में पलक प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर में बुधवार को ओजोन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं के लिए स्लोगन लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने ओजोन परत के महत्व पर सुंदर चित्र बनाए और इसके संरक्षण को लेकर आकर्षक स्लोगन लिखे। वरिष्ठ वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में मदर टेरेसा हाउस की सैजल ने प्रथम, कल्पना चावला हाउस की जन्नत ने द्वितीय और रानी लक्ष्मी बाई हाउस की तनवी मेहता ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्लोगन लेखन में रानी लक्ष्मी बाई हाउस की निकिता तंवर ने प्रथम, मदर टेरेसा हाउस की रिया ने द्वितीय और आसफ अली हाउस की शिल्पा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
कनिष्ठ वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में कल्पना चावला हाउस की गुंजन ने प्रथम, रानी लक्ष्मी बाई हाउस की प्रतिज्ञा ने द्वितीय और आसफ अली हाउस की सृष्टि ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह स्लोगन लेखन में रानी लक्ष्मी बाई हाउस की पलक मेहता ने प्रथम, मदर टेरेसा हाउस की भाव्या शर्मा ने द्वितीय और आसफ अली हाउस की सांची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य जय देव नेगी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नेगी ने छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं की रचनात्मकता की भी सराहना की। आयोजक संगीता वंचता ने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में योगदान दिया।