{"_id":"21d42c1828f28f579b3e3e23b5946196","slug":"sahil-won-gold-in-boxing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिल ने रजत को हराकर जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिल ने रजत को हराकर जीता गोल्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 03 Oct 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में वीरवार को हुए फाइनल मुकाबलों में रोहड़ू के साहिल ने खेल परिसर के रजत को शिकस्त देकर 46 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। 52 किलोग्राम भार वर्ग में रामपुर किन्नु की दीपा विजेता रही।
विज्ञापन
समापन समारोह में राष्ट्रीय बाक्सिंग संघ के कोच रोशन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अन्य भार वर्ग में 48 किलोग्राम ब्वॉयज में खेल परिसर के राहुल ने चौपाल के शुभम को हराया। 50 किलोग्राम में रोहड़ू के निकित ने चौपाल के दिनेश को, चिड़गांव के विक्रम ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में रोहड़ू के प्रेम कुमार को शिकस्त दी।
विज्ञापन
54 किलोग्राम भार में नरैण के चंद्र ने चौपाल के परमेश को हराकर खिताब जीता। बाक्सिंग कोच अनुराग ने बताया कि लड़कियों के फाइनल मुकाबलों में 46 किलोग्राम में रोहड़ू की मीनाक्षी ने किन्नु की विजय लक्ष्मी को, किन्नु की इंदिरा ने किन्नु रामपुर की ही अनीता को, 50 किलोग्राम भार वर्ग में रोहड़ू की प्रिया को दूसरी खिलाड़ी के वॉक आउट होने के कारण विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
52 किलोग्राम भार वर्ग किन्नु की दीपा ने नरैण की रितिका को मात देकर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए लोगों मौके पर मौजूद रहे।