{"_id":"652e4713756559053c054e96","slug":"sa-vs-ned-rain-disruption-in-south-africa-netherlands-match-in-dharamshala-toss-delayed-pitch-covered-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cricket world Cup: साउथ अफ्रीका-नीदरलैंड मैच में बारिश ने डाला खलल, दो घंटे देरी से शुरू हुआ मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cricket world Cup: साउथ अफ्रीका-नीदरलैंड मैच में बारिश ने डाला खलल, दो घंटे देरी से शुरू हुआ मुकाबला
Tue, 17 Oct 2023 06:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Oct 2023 06:50 PM IST
सार
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में बारिश के चलते दक्षिण अफ्रीका-नीदरलैंड के बीच विश्वकप का तीसरा मैच दोपहर 2:00 बजे के निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
धर्मशाला में साउथ अफ्रीका-नीदरलैंड मैच।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग के अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में बारिश के चलते दक्षिण अफ्रीका-नीदरलैंड के बीच विश्वकप का तीसरा मैच दोपहर 2:00 बजे के निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया। बारिश के चलते दोपहर 1:30 बजे निर्धारित समय पर टॉस नहीं हो पाया। इसके चलते टॉस पहले 2:00 बजे और फिर 2:30 के लिए टाला गया। बारिश थमने पर 2:30 बजे दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन इसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई और मैदान में कवर बिछाने पड़े। आखिरकार शाम 4:00 बजे 50 की बजाय 43-43 ओवर का मैच शुरू हो सका। बता दें, सुबह से रुक-रुककर हुई बारिश के चलते पिच को दो बार कवर करना पड़ा। धर्मशाला में मंगलवार को सुबह 9:00 बजे से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था।
इस दौरान रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं, 1:00 बजे तक बारिश थम गई। बारिश थमने के बाद स्टेडियम की पिचों पर बिछाए गए कवरों को ग्राउंड स्टाफ ने हटाना शुरू कर दिया। इसके अलावा मैदान को सुखाने के लिए सुपर सोपरों का भी इस्तेमाल किया गया। वहीं, मैदान पर पड़े पैचों को भरने के लिए ग्राउंड स्टाफ कटे हुए घास को फेंकते हुए नजर आए। इसके अलावा दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैच से पहले वार्मअप किया। लेकिन पौने दो बजे के करीब बारिश फिर शुरू हो गई। इसके चलते फिर से पिचों को कवर करना पड़ा। बारिश थमी तो 2:30 बजे टॉस का समय निर्धारित हुआ। लेकिन टॉस के बाद बारिश फिर शुरू हो गई। शाम 4:00 बजे निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से मैच शुरू हुआ।
विज्ञापन
बता दें इससे पहले साउथ अफ्रीका के बारिश के कारण धर्मशाला में दो मैच रद्द हो चुके हैं। मैच एक एक दिन पहले सोमवार को धर्मशाला में जमकर बारिश हुई। सुबह करीब नौ बजे से दोपहर तक बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ अंधड़ भी चला। तूफान से स्टेडियम में लगे बैनर और होर्डिंग भी तहस-नहस हो गए। स्टेडियम के साथ लगती धौलाधार की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली।