फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sa Re Ga Ma Pa 2016 Contestant Harjot Kaur mother simmi arora pays obeisance at naina devi temple

सारेगामापा में बेटी की जीत के लिए मां ने यहां नवाया शीश

Sat, 18 Jun 2016 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री नयना देवी (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री नयना देवी (बिलासपुर) Updated Sat, 18 Jun 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
Sa Re Ga Ma Pa 2016 Contestant Harjot Kaur mother simmi arora pays obeisance at naina devi temple
हरजोत कौर

सुरों के महामंच सारेगामापा के टॉप-12 में पहुंची दिल्ली की हरजोत कौर की कामयाबी के लिए उनकी माता सिम्मी अरोड़ा ने प्रार्थना की। वह हिमाचल के बिलासपुर ‌स्थित नयना देवी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने बेटी की जीत के लिए मां के दर पर शीश नवाया। उन्होंने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करके मां से हरजोत कौर की जीत की दुआ मांगी।

विज्ञापन


इसके बाद सिम्मी अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के लोगों से भी बहुत सारे वोटों की अपेक्षा है। हरजोत कौर इस शो की सबसे कम उम्र की प्रतियोगियों में से एक है। उसने अपनी गायकी के हुनर से टॉप-12 में जगह बनाई है। हरजोत कौर एक बहुमुखी गायिका है, जो विभिन्न शैलियों और भाषाओं के गीत भी गा सकती हैं।

विज्ञापन

साजिद-वाजिद भी कर चुके हैं हरजोत की तारीफ

Sa Re Ga Ma Pa 2016 Contestant Harjot Kaur mother simmi arora pays obeisance at naina devi temple
हरजोत कौर

मशहूर संगीतकार प्रीतम, साजिद-वाजिद और गायक मिका सिंह भी हरजोत की गायकी की प्रशंसा कर चुके हैं। उनका सपना है कि हरजोत बॉलीवुड में एक सफल गायिका बने। उन्होंने बताया कि हरजोत कौर ने 4 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। उसने पहली बार 8 साल की उम्र में मंच में गायकी का प्रदर्शन किया।

उसके पहले गुरु उसके पिता हैं, जिन्होंने उसकी प्रतिभा को पहचाना और घर पर ही संगीत का अभ्यास शुरू किया। वर्तमान में हरजोत कौर गुरु पंडित बलदेव राज वर्मा से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीख रही है। इसके अलावा वह सूफी गायन की बारीकियों को भी सीख रही है।
Published by Arvind Thakur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed