फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Russia-Ukraine war: more Himachali students returned home

Russia-Ukraine war: यूक्रेन से लौटे चार और हिमाचली विद्यार्थी

Tue, 01 Mar 2022 05:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Mar 2022 05:52 PM IST
सार

प्रदेश के चार और विद्यार्थियों की मंगलवार को वतन वापसी हुई है। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर सभी भारतीय विद्यार्थियों को तत्काल प्रभाव से कीव शहर को छोड़ने को कहा है। 

विज्ञापन
Russia-Ukraine war:  more Himachali students returned home
रूस-यूक्रेन युद्घ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन से हिमाचल प्रदेश के चार और विद्यार्थियों की मंगलवार को वतन वापसी हुई है। मंगलवार सुबह नई दिल्ली में उतरीं दो फ्लाइट्स में ये विद्यार्थी आए हैं। इनमें से दो विद्यार्थी कांगड़ा और एक-एक चंबा और सोलन जिला से हैं। सोमवार को 16 विद्यार्थी लौटे थे।  बता दें रूस-यूक्रेन के संकट के बीच आज यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने एक बार फिर से एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी भारतीय विद्यार्थी तत्काल प्रभाव से कीव शहर को छोड़ दें। बाहर जाने के लिए रेल, बस या अन्य साधन का उपयोग कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि रूसी सेना 24 घंटे के भीतर कीव शहर पर ताबड़तोड़ हमले को अंजाम दे सकती है, इसलिए एहतियातन भारतीय नागरिकों एवं विद्यार्थियों को शहर छोड़ने के लिए कहा जा रहा है।

विज्ञापन


भारतीय विद्यार्थियों के लिए केंद्र चिंतित: अविनाश
प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। रोमानिया सीमा तक पहुंचने वाले विद्यार्थियों के साथ यहां पहले से ही पांच उड़ानें उतर चुकी हैं। पोलैंड और स्लोवाकिया की सीमाओं में भी सुविधाएं तैयारी की जा रही हैं। खन्ना ने बताया कि मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू व्यक्तिगत रूप से निकासी और एयर लिफ्टिंग प्रक्रिया की निगरानी के लिए वहां जा रहे हैं। यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिवारों से खन्ना ने अपील की है कि वे हौसला बनाए रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed