फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   RUSA Infrastructure Grants 50-50 lakh rupees to 35 Colleges of Himachal Pradesh

35 डिग्री कॉलेजों को मिले 50-50 लाख, अब परफार्मेंस पर मिलेगा बजट

Sat, 17 Nov 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 17 Nov 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
RUSA Infrastructure Grants 50-50 lakh rupees to 35 Colleges of Himachal Pradesh

प्रदेश के 35 डिग्री कॉलेजों को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत 50-50 लाख रुपये की इंफरास्ट्रक्चर ग्रांट जारी कर दी है। इस ग्रांट के जारी होते ही रूसा के पहले चरण की सभी किस्तें पूरी हो गई हैं।

विज्ञापन


रूसा के चरण-दो में कॉलेजों को परफार्मेंस के आधार पर बजट जारी होगा। पुराना बजट खर्च नहीं करने पर 11 डिग्री कॉलेजों की अंतिम किस्त केंद्र सरकार ने रोक दी है। इन कॉलेजों के प्रिंसिपलों को राज्य सरकार ने शुक्रवार को चेतावनी पत्र जारी करते हुए जल्द बजट खर्च करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार से जारी हुई इस राशि को आधारभूत सुविधाएं देने पर खर्च किया जाएगा। डिग्री कॉलेज बिलासपुर, सरकाघाट, अर्की, ढलियारा, घुमारवीं, दौलतपुर चौक, सीमा, धर्मशाला, चंबा, हमीरपुर, पालमपुर, ऊना, रामपुर, करसोग, कोटशेरा, नालागढ़, बैजनाथ, नादौन, सेंट बीड्स कॉलेज शिमला, बिटन, हरिपुर गुलेर, जयसिंहपुर, हरिपुर मनाली, नौरा, बंगाणा, भरमौर, सलूणी राजगढ़, शाहपुर, बंजार, नगरोटा बगवां, नूरपुर, हरिपुरधार, तीसा और हरिपुर (आनी) को इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रांट जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा डिग्री कॉलेज पांगी, चुवाड़ी, नाहन, संगड़ाह, शिलाई, आरकेएमवी शिमला, सुन्नी, नेरवा, जोगिंद्रनगर, बड़सर और भोरंज को केंद्र सरकार ने ग्रांट जारी नहीं की है। इन कॉलेजों ने पुरानी ग्रांट को अभी तक खर्च नहीं किया है। यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट न मिलने के चलते इन कॉलेजों की ग्रांट रोक दी है।

क्लस्टर विवि को जारी 85 फीसदी बजट 30 तक खर्च करने का अल्टीमेटम

RUSA Infrastructure Grants 50-50 lakh rupees to 35 Colleges of Himachal Pradesh

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले में प्रस्तावित प्रदेश के क्लस्टर विश्वविद्यालय पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। बीते दो साल से जारी 27 करोड़ का बजट अभी तक खर्च नहीं होने पर केंद्र सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है।

केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पत्र जारी कर 30 नवंबर से पहले क्लस्टर विश्वविद्यालय के लिए जारी कुल बजट का 85 फीसदी खर्च करने के आदेश दिए हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो विवि को जारी 27 करोड़ का बजट लैप्स हो जाएगा।

उधर, उच्च शिक्षा निदेशालय ने क्लस्टर विवि के तहत आने वाले सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को बजट जल्द खर्च करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed