{"_id":"a6055504a844fbfa697d2e25a2ce5667","slug":"rural-revenue-patwari-and-kanungo-federation-are-serious-charges-on-bureaucracy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को कहा नाकाम, सीएम को आगाह किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को कहा नाकाम, सीएम को आगाह किया
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
Updated Sun, 19 Oct 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश संयुक्त ग्रामीण राजस्व पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने आरोप लगाया है कि प्रदेश के अधिकारी अपनी नाकामियों को छिपा रहे हैं। उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि आज तक उनकी एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। महासंघ के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि उनकी मांगें आज तक न तो कैबिनेट में गई हैं और न ही उनकी मांगों को लेकर अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद अफसरों की ओर से मनमानी की जा रही है, जिससे प्रदेश के पटवारी और कानूनगो में आक्रोश है। उनकी मांगों को मानने के बजाय केवल ढोंग रचकर कर्मचारियों को धोखा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उनके खिलाफ कार्रवाई करने से पहले एक बार उनसे बातचीत कर ली जाए जिससे पूरा सच सामने आ सके।