फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rural Olympiad will be held in Himachal in September-October: Vikramaditya Singh

Vikramaditya Singh: हिमाचल में सितंबर-अक्तूबर में होगा ग्रामीण ओलंपियाड, 40 हजार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Wed, 07 Jun 2023 06:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Jun 2023 06:23 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए इस साल सितंबर-अक्तूबर माह में एक मेगा खेल इवेंट ''रूरल ओलंपियाड गेम्स'' आयोजित करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
Rural Olympiad will be held in Himachal in September-October: Vikramaditya Singh
युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए इस साल सितंबर-अक्तूबर माह में एक मेगा खेल इवेंट ''रूरल ओलंपियाड गेम्स'' आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले खेलों में लगभग 40 हजार युवा हिस्सा लेंगे। यह बात लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को नूरपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में स्पोर्ट्स कौंसिल की बैठक की जाएगी।

विज्ञापन


इसमें खेलों को विभिन्न श्रेणियों में बांटा जाएगा और लाइमलाइट में रहने वाले खेलों को ए कैटेगरी में रखा जाएगा ताकि खेलों में प्रदेश का नाम चमकाने वाले खिलाड़ियों को नौकरियों में प्राथमिकता दी जा सके। इसके अलावा प्रदेश में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी सहयोग मांगा है। इससे पूर्व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नूरपुर के अटल इंडोर स्टेडियम का भी दौरा किया और इसके संचालन के लिए जरूरी स्टाफ की तैनाती व शेष बचे कार्य के लिए बजट का प्रावधान करवाने बारे आश्वस्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन भी उनके साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed