{"_id":"67bf2c48c97e16a8c00016be","slug":"rural-area-roads-rs-24-lakh-approved-shimla-news-c-19-sml1001-493077-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों \nके 24 लाख रुपये मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के 24 लाख रुपये मंजूर
विज्ञापन
बारिश से क्षतिग्रस्त हुई हैं सड़केें
शोघी-मैहली सड़क की दस लाख से होगी मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग ने धनराशि स्वीकृत कर दी है। बारिश और भूस्खलन के कारण इन सड़कों की स्थिति खराब हो गई है, जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।
सबसे अधिक 10 लाख रुपये शोघी-मैहली सड़क से मलबा हटाने के लिए स्वीकृत की है। बारिश के दौरान यह सड़क बार-बार अवरुद्ध हो जाती है, जिससे यातायात बाधित होता है। मजबूती और सुरक्षा बढ़ाने के लिए यहां सीमेंट कंक्रीट स्लैब का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह जनेडघाट-डुब्लू सड़क पर भूस्खलन हटाने के लिए 1 लाख का प्रावधान किया है, जिससे इस सड़क पर आवागमन सुचारू हो सके। जुगर-भासरा सड़क की नालियों की सफाई के लिए 10 लाख की राशि मंजूर की है। इस सड़क पर पानी की निकासी की समस्या बनी रहती है, जिससे सड़कें जल्दी खराब हो जाती हैं।
नालियों की सफाई से जलभराव की समस्या कम होगी और सड़क की उम्र भी बढ़ेगी। इसके अलावा, श्यार-कुफर सड़क पर रेलिंग के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। पहाड़ी क्षेत्रों में कई सड़कें किनारे से असुरक्षित होती हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। रेलिंग का निर्माण इन जोखिमों को कम करने में मदद करेगा और यात्रियों को अधिक सुरक्षा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
जल्द पूरे किए जाएंगे कार्य
लोक निर्माण विभाग कनिष्ठ अभियंता राजेश ने बताया कि इस धनराशि से शिमला ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और स्थानीय निवासियों को राहत देने का प्रयास किया है। लोक निर्माण विभाग इन कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए तत्पर हैं, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न है। मरम्मत कार्यों के पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़कें और सुगम यातायात की उम्मीद है।