{"_id":"61acb078bc6da61f6c680e07","slug":"run-for-himachal-himachal-marathon-flagged-off-at-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली: नड्डा, जयराम व अनुराग ने रन फॉर हिमाचल मैराथन को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली: नड्डा, जयराम व अनुराग ने रन फॉर हिमाचल मैराथन को दिखाई हरी झंडी
Sun, 05 Dec 2021 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Dec 2021 06:00 PM IST
सार
मैराथन प्रदेश सरकार, हिमाचल सामाजिक निकाय फेडरेशन और एनसीआर दिल्ली में रहने वाले प्रवासी हिमाचलियों के संयुक्त तत्वावधान से करवाई गई। रन फॉर हिमाचल का आयोजन राजघाट से हिमाचल भवन तक किया गया।
विज्ञापन
नई दिल्ली में रन फॉर हिमाचल मैराथन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को नई दिल्ली में ‘रन फॉर हिमाचल, हिमाचल मैराथन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश के वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया भी उपस्थित थे। प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह आयोजन स्वर्णिम हिमाचल महोत्सव का भाग है। मैराथन प्रदेश सरकार, हिमाचल सामाजिक निकाय फेडरेशन और एनसीआर दिल्ली में रहने वाले प्रवासी हिमाचलियों के संयुक्त तत्वावधान से करवाई गई। रन फॉर हिमाचल का आयोजन राजघाट से हिमाचल भवन तक किया गया।
विज्ञापन
नड्डा ने एनसीआर में रहने वाले हिमाचलियों से प्रदेश और देश के विकास में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने हिमाचली संस्कृति के संरक्षण और इस प्रकार के विशाल कार्यक्रम के लिए एनसीआर में रहने वाले हिमाचलियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में इस कार्यक्रम के लिए एनसीआर में रहने वाले हिमाचलियों की भावनाओं और प्रदेश के प्रति उनके समर्पण भाव की सराहना की। कहा कि हिमाचल प्रदेश ने छोटा पहाड़ी राज्य होने के बावजूद कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं। देश में हिमाचल एक आदर्श राज्य के रूप में जाना जाता है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचली बहुत ही सरल और परिश्रमी लोग होते हैं और देश और विदेश में हिमाचली अपने विश्वसनीय स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वन मंत्री ने हिमाचल भवन में आयोजित सभा में प्रतिभागियों और एनसीआर में रहने वाले हिमाचलियों को संबोधित किया।
उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए भी बधाई दी। विशेष ओलंपिक की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा ने भी विचार रखे। प्रधान आवासीय आयुक्त एसके सिंगला, विभिन्न हिमाचली संगठनों के सदस्य और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।