फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rumours of bus service started in baddi police files FIR against accused

व्हाट्सऐप पर बद्दी में बसें चलने की अफवाह, मामला दर्ज

Sun, 29 Mar 2020 05:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 Mar 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
rumours of bus service started in baddi police files FIR against accused
सांकेतिक तस्वीर

बद्दी में बसें चलने की अफवाह फैलाने पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। व्हाट्सऐप पर संदेश में यह कहा गया है कि बद्दी पुलिस थाना से पूरे हिमाचल के लिए बसें भेजी जा रही हैं और पुलिस का एक व्हाट्सऐप नंबर भी जारी किया है। जिसमें लोगों से अपनी लोकेशन और गंतव्य की जानकारी देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


बसें भेजने के नाम पर सोशल साइट पर गलत ढंग से मेसेज का प्रचार करने के मामले में पुलिस ने कड़ा संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि यह संदेश गलत ढंग से प्रचारित किया जा रहा है। इस पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

15 लोगों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा

देश में लॉकडाउन के आदेशों को न मानने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। नालागढ़ के जोघों में पुलिस की टीम ने ट्रक को पकड़ा है। इसमें 15 लोगों को लाया जा रहा था। इससे सामाजिक दूरी की भी अवहेलना की जा रही थी। पुलिस के अनुसार मुख्य आरक्षी सोहन लाल के बयान पर नालागढ़-स्वारघाट हाईवे पर जोघों के साथ पड़ोसी जिले बिलासपुर की सीमा पर एक ट्रक आया।

जिसे मुख्य आरक्षी नरेश कुमार की अगुवाई वाली टीम ने रोका और जब इसकी जांच की तो इसमें 15 लोगों को बिठाया गया था, न तो इनके मध्य उचित दूरी थी और साथ ही ट्रक चालक सरकार और प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करते हुए पाया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि जोघों चौकी पुलिस टीम ने 15 लोगों से भरा ट्रक सवार थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी न होने, सरकार और प्रशासन के आदेशों की अवमानना का मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed