फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rumit Thakur took out rally in Solan and Arki for Demand for formation of savarn aayog aayog

हिमाचल: रुमित ठाकुर ने रिहाई के बाद सोलन और अर्की में निकाली रैली

Sat, 09 Apr 2022 08:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Apr 2022 08:55 PM IST
सार

रुमित ठाकुर ने 24 दिन हिरासत में रहने के बाद शनिवार को सोलन और अर्की में शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने रैली निकालकर लोगों को संबोधित किया कि सवर्ण समाज के लोग चाहेंगे तो आने वाले विधानसभा चुनावों में 68 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर लड़ाई लड़ी जाएगी। 

विज्ञापन
Rumit Thakur took out rally in Solan and Arki for Demand for formation of savarn aayog aayog
रुमित ठाकुर ने सोलन और अर्की में निकाली रैली। - फोटो : संवाद

विस्तार

सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे रुमित ठाकुर ने 24 दिन हिरासत में रहने के बाद शनिवार को सोलन और अर्की में शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने रैली निकालकर लोगों को संबोधित किया कि सवर्ण समाज के लोग चाहेंगे तो आने वाले विधानसभा चुनावों में 68 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर लड़ाई लड़ी जाएगी। रुमित को धर्मशाला और शिमला विधानसभा के बाहर आंदोलन करने पर और अर्की थाना में जातिवाद को लेकर भड़काऊ भाषणबाजी करने पर भी मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार देर रात वह जमानत पर गृह क्षेत्र अर्की पहुंचे। शनिवार को जिला मुख्यालय में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश सवर्ण समाज के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने सबसे पहले उनके समर्थन में क्रमिक अनशन पर बैठे अपने सहयोगियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ मदन ठाकुर, हरि सिंह ठाकुर व अन्य भी मौजूद रहे। इसके बाद सवर्ण समाज ने शहर में शक्ति प्रदर्श भी किया। इस दौरान रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि झूठ ज्यादा दिन तक टिकता नहीं है और सच्च ज्यादा दिन तक छिपता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सवर्ण आयोग के गठन को लेकर मुहिम चलाई गई है और आंदोलन लगातार चल रहे हैं। लगातार कुछ लोग सवर्ण समाज की आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन मां शूलिनी के आशीर्वाद से मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज दोफाड़ नहीं बल्कि एकजुटता का परिचय दे रहा है। प्रदेश सवर्ण समाज के अध्यक्ष रुमित ठाकुर का धर्मपुर में भी संगठन के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह शक्ति प्रदर्शन करते हुए सोलन पहुंचे। काफिले में करीब 50 गाड़िया मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed