फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rules ready, 400 villages will be out of TCP before the code of conduct is in place

Shimla: नियम तैयार, हिमाचल में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले टीसीपी से बाहर होंगे 400 गांव

Tue, 11 Oct 2022 10:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Oct 2022 10:42 AM IST
सार

 विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगने से पहले 400 गांवों को नगर नियोजन विभाग (टीसीपी) के दायरे से बाहर करने की तैयारी तेज हो गई है। 

विज्ञापन
Rules ready, 400 villages will be out of TCP before the code of conduct is in place
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगने से पहले 400 गांवों को नगर नियोजन विभाग (टीसीपी) के दायरे से बाहर करने की तैयारी तेज हो गई है। सरकार ने नियम तैयार कर लिए हैं। अधिसूचना जारी करने से पहले इन नियमों पर राय लेने के लिए फाइल विधि विभाग को भेजी गई है। यहां से हरी झंडी मिलते ही 21 योजना क्षेत्रों और 15 विशेष क्षेत्रों में शामिल इन गांवों के ग्रामीणों को राहत दे दी जाएगी। प्रदेश सरकार ने हाल ही में कैबिनेट बैठक में कुछ क्षेत्रों को हिमाचल प्रदेश ग्राम एवं नगर योजना अधिनियम-1977 के दायरे से बाहर करने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में गठित कैबिनेट की उप समिति की सिफ ारिशें स्वीकार करते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया था। इस उप समिति ने फ ोरलेन राष्ट्रीय राजमार्गों के दोनों ओर नियंत्रण चौड़ाई के किनारे से 50 मीटर के बाहर के क्षेत्रों, राष्ट्रीय राजमार्गों के दोनों ओर नियंत्रण चौड़ाई के किनारे से 30 मीटर के बाहर और राज्य राजमार्ग अथवा मुख्य जिला मार्गों के दोनों ओर नियंत्रण चौड़ाई के किनारे से 10 मीटर के बाहर के क्षेत्रों को ग्राम एवं नगर योजना अधिनियम -1977 के दायरे से बाहर करने की सिफ ारिश की थी। टीसीपी का मानना है कि सरकार के इस फैसले से करीब 400 गांव बाहर होंगे। जिन गांवों को डेवलपमेंट प्लान में शामिल किया है, उन्हें बाहर नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये होंगे फायदे
नक्शा पास कराए बिना कर सकेंगे भवनों का निर्माण
बिजली और पानी के लिए एनओसी की जरूरत नहीं
बिना सेटबैक के हो सकेगा भवनों का निर्माण कार्य
टीसीपी, शहरी निकायों के कार्यालय में चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा

हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत देने के लिए यह फैसला लिया गया है। 400 से ज्यादा गांव टीसीपी से बाहर होंगे। कैबिनेट उप समिति ने रिपोर्ट तैयार करने से पहले मौके पर जाकर जायजा लिया है। - महेंद्र सिंह ठाकुर, जल शक्ति मंत्री एवं कैबिनेट उप समिति के अध्यक्ष 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed