फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ruckus in himachal assembly budget session on chamba cement plant

चंबा सीमेंट प्लांट पर सदन में जमकर हंगामा, विपक्ष ने की नारेबाजी

Wed, 06 Feb 2019 04:49 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Wed, 06 Feb 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
ruckus in himachal assembly budget session on chamba cement plant

चंबा सीमेंट प्लांट को लेकर बुधवार को विधानसभा में खूब हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जवाब से उखड़े विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। जवाब में सत्ता पक्ष के कुछ विधायकों ने भी नारेबाजी की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष शांत हुए।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर पर चंबा सीमेंट प्लांट के टेंडर हुए बिना ही अक्तूबर महीने में शिलान्यास की घोषणाओं पर एतराज जताया। अग्निहोत्री ने कहा कि दो बार सरकार ने टेंडर आमंत्रित किए लेकिन कोई भी कंपनी इसमें शामिल नहीं हुई।
विज्ञापन


राजनीतिक दबाव में उद्योग मंत्री शिलान्यास की तारीख का एलान करते रहे। स्थानीय सांसद के दबाव में आकर इस तरह की बयानबाजी करने का अग्निहोत्री ने उद्योग मंत्री पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसी दबाव के चलते 25 किलोमीटर सड़क भी सरकार खुद बनाने में जल्दबाजी दिखा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने ये कहा

ruckus in himachal assembly budget session on chamba cement plant
इस पर मंत्री ने कहा कि टेंडर आमंत्रित किए थे, इसीलिए शिलान्यास की तारीख की बात कही। इच्छुक कंपनियों ने सरकार से सड़क बनाने की मांग रखी। ऐसे में दूसरी बार किए टेंडर में सरकार द्वारा सड़क बनाने की बात कही गई। इसमें कोई भी राजनीतिक दबाव नहीं था।

 कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने कहा कि सरकार द्वारा तय शर्तों पर कोई भी प्लांट लगाने को तैयार नहीं होगा। सरकार ने सड़क बनाने की डीपीआर तक नहीं बनाई है। पैसा कहां से आएगा।

अधिकांश निजी भूमि का अधिग्रहण कैसे होगा। इसको लेकर कोई प्लान नहीं बनाया गया है। सिर्फ सड़क बनाने की बात कहकर गुमराह किया जा रहा है। 
इस पर मुख्यमंत्री ने कहा - मैं परेशान हूं विपक्ष की बात सुनकर कि सड़क क्यों बना रहे हो।

 

सुक्खू ने की सीमेंट सस्ता करने की मांग

ruckus in himachal assembly budget session on chamba cement plant

क्या हमें विपक्ष से पूछकर बोलना पड़ेगा। चंबा में पत्थर मौजूद हैं। सड़क बनकर रहेगी। चंबा के विकास के लिए प्लांट जरूरी है। मुख्यमंत्री के इस बयान पर विपक्ष भड़क उठा और हंगामा करते हुए नारेबाजी करने लगा।

कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा सीमेंट प्लांट के टेंडर में हिमाचल में सस्ता सीमेंट देने की शर्त जोड़ने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि सड़क सरकार बनाएगी, पत्थर हमारा इस्तेमाल किया जाएगा।

प्लांट लगने से मरीज हमारे लोग बनेंगे, फिर भी सीमेंट दूसरे राज्यों को सस्ता और हमें महंगा मिलेगा। इस प्रक्रिया को बदलना चाहिए। उद्योग मंत्री ने सुक्खू की इस मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया। 

अनुसूचित जाति उपयोजना की मानीटरिंग को गठित होगी कमेटी

ruckus in himachal assembly budget session on chamba cement plant

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल ने बताया है कि अनुसूचित जाति उपयोजना की मानीटरिंग को राज्य स्तरीय कमेटी गठित की जाएगी। विधायक बलवीर सिंह के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि कमेटी गठित करने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी।

उपयोजना के लिए विधायकों से पूछकर प्राथमिकताएं तय हो रही हैं। जिला कमेटियों के माध्यम से विधायकों से सुझाव लिए जाते हैं। इस पर विपक्षी विधायकों ने इस बाबत विधायकों से राय नहीं लेने की बात कहते हुए सरकार को घेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed