{"_id":"5cebf708bdec2207626c5190","slug":"ruckus-in-gulaba-manali-by-tourists-from-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से मनाली घूमने आए सैलानियों का गुलाबा में हंगामा, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात से मनाली घूमने आए सैलानियों का गुलाबा में हंगामा, ये है वजह
Mon, 27 May 2019 08:13 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 May 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात से मनाली घूमने आए करीब 250 सैलानियों के समूह ने गुलाबा में हंगामा कर दिया। समूह के सभी सदस्य बिना परमिट के रोहतांग जाना चाहते थे। जब उन्हें रोका गया तो वे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के करीबी होने का हवाला देकर रोहतांग जाने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन
हंगामे के चलते कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि बाद में उन्हें निगम की दो बसों से बैरियर तक भेजा गया। जानकारी के अनुसार गुजरात से आए 250 सैलानियों के समूह की गाड़ियों के पास परमिट नहीं था।
विज्ञापन
गुलाबा से आगे बढ़ने के लिए परमिट की जरूरत होती है। लेकिन सभी सैलानी बिना परमिट के आगे आने की जिद करने लगे। उन्हें मना किया गया तो वे कहने लगे कि वे अमित शाह के करीबी हैं।
विज्ञापन
हालांकि इस तर्क को सरकारी अमले ने पूरी तरह से खारिज कर दिया। गुस्से में आए सैलानी गाड़ियां वहीं छोड़ पैदल आगे बढ़ने लगे। बाद में उन्हें निगम की बसों में सवार कर गुलाबा बैरियर तक भेजा गया।
एसडीएम मनाली अश्वनी कुमार ने कहा कि एनजीटी के आदेश के अनुसार बिना परमिट के वाहन बैरियर से आगे नहीं जा सकते हैं। गुजरात से आए सैलानी खुद को अमित शाह के करीबी बता रहे थे। बाद में निगम की दो बसों को गुलाबा बैरियर तक भेजा गया