फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   RTO seized two HRTC taxi in shimla

कर रहे थे मनमानी, विभाग ने जब्त की दो टैक्सियां

Wed, 23 Jul 2014 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 23 Jul 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
RTO seized two HRTC taxi in shimla

नियमों को ताक पर रखकर शहर के बंधित और प्रतिबंधित मार्गों पर चल रही एचआरटीसी टैक्सियों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसा है।

विज्ञापन


एआरटीओ रविंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई में परिवहन विभाग की टीम ने मंगलवार को एचआरटीसी की दो टैक्सियां जब्त की। इसके अलावा 15 वाहनों के चालान कर करीब 3500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।

एचआरटीसी टैक्सी संचालकों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग के निरीक्षण अभियान के दौरान बुधवार को भी प्रतिबंधित मार्गों पर चल रही टैक्सियों के दस्तावेज जांचे गए।
विज्ञापन


इस दौरान एचआरटीसी की एक टैक्सी में फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला और एक अन्य टैक्सी का टोकन टैक्स बकाया पाया गया। परिवहन विभाग ने दोनों टैक्सियों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एलटीवी लाइसेंस पर गाड़ी चला रहे दो चालकों और बिना वर्दी ड्यूटी कर रहे चालकों के भी चालान किए गए। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ये कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed