फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   RTI reveals that sidh baba balak nath temple trust paid seven lakh to members

आरटीआई: बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास ने ट्रस्टियों के मानदेय पर खर्च कर दिया लाखों का चढ़ावा

Thu, 20 Jan 2022 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Jan 2022 12:24 PM IST
सार

कोविड-19 महामारी के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास ने ट्रस्टियों के मानदेय पर  7 लाख 58 हजार 298 रुपये फूंक डाले हैं।

विज्ञापन
RTI reveals that sidh baba balak nath temple trust paid seven lakh to members
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई जाने वाली चढ़ावे की राशि की एक बड़ी रकम मंदिर न्यास के ट्रस्टियों पर खर्च की जा रही है। नियमों में मंदिर के ट्रस्टियों को न्यास की बैठकों में भाग लेने के लिए एक हजार रुपये प्रति बैठक मानदेय और बस किराया का प्रावधान है, लेकिन चौंकने वाली बात यह है कि कोविड-19 महामारी के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास ने ट्रस्टियों के मानदेय पर 7 लाख 58 हजार 298 रुपये फूंक डाले हैं। पिछले तीन दशक की बात करें तो ट्रस्ट के खजाने से करोड़ों रुपये महज ट्रस्टियों के मानदेय के नाम पर व्यय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


आरटीआई एक्टिविस्ट दिनेश कुमार शर्मा पुत्र बलदेव कृष्ण ने कहा कि जुटाई जानकारी से पता चला है कि प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी, प्राचीन शिव मंदिर बैजनाथ मंदिर न्यास, बज्रेश्वरी माता कांगड़ा मंदिर ट्रस्ट, श्रीराम गोपाल मंदिर ट्रस्ट डमटाल, सिरमौर के मंदिर ठाकुरद्वारा देई जी साहिबा मंदिर न्यास के अंतर्गत ट्रस्टियों को मानदेय या वित्तीय लाभ का कोई प्रावधान नहीं, लेकिन हमीरपुर जिला में स्थित दियोटसिद्ध मंदिर ट्रस्ट अपने न्यासियों को लाखों रुपये मानदेय के रूप में बांट रहा है। 
विज्ञापन


पिछले तीन सालों में यह राशि हुई ट्रस्टियों पर खर्च
ट्रस्टियों के नाम        वर्ष 2019    वर्ष 2020    वर्ष 2021
नरेश  शर्मा            66,070    23,406    89,767
श्याम सिंह            71190    47,430    90,980
सुरेश चौधरी            96570    43,740    57,840
सुरेश शर्मा            41330    22,614    17,340
रमेश शर्मा            71360    75,640    -----
रामेश्वर दत्त शर्मा        62202    50,020    89,620
सोमदत्त            50360    21,200    54,960
सरला शर्मा            -----    20,758    52,986
कुल व्यय            4,59,082    3,04,812    4,53,486

विवादों से रहा है मंदिर ट्रस्ट का पुराना नाता
वर्ष 1986-87 में गठित बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट का विवादों से पुराना नाता रहा है। यहां पर चढ़ाए जाने वाले बकरों, चढ़ावे की राशि, सोना-चांदी की हेराफेरी, लंगर विवाद और मंदिर ट्रस्ट की गाड़ियों को निजी इस्तेमाल के आरोप लगते रहे हैं। यही नहीं बीते साल भी एक कर्मचारी ने चढ़ावे की राशि मंदिर ट्रस्ट के बजाय अपने निजी खाते में जमा करवा ली। कई बार ट्रस्ट के कर्मचारियों को सस्पेंड तक किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीएन मंदिर ट्रस्ट में ट्रस्टियों को बैठक में भाग लेने और चढ़ावे की गणना के दौरान उपस्थित रहने के लिए मानेदय मिलता है। किन नियमों में यह मानदेय मिलता है, इसका पता करना पड़ेगा। - शशिपाल शर्मा, एसडीएम एवं चेयरमैन बीबीएन मंदिर ट्रस्ट दियोटसिद्ध।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed