{"_id":"59a7f9d84f1c1bff268b49f1","slug":"rti-reveals-file-missing-from-cm-virbhadra-singh-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"RTI से खुलासा, सीएम ऑफिस से गायब हो गई 376 पेजों की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RTI से खुलासा, सीएम ऑफिस से गायब हो गई 376 पेजों की शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 01 Sep 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन विस्थापितों की समस्याओं से संबंधित फाइल मुख्यमंत्री ऑफिस से गायब होने का मामला सामने आया है। सूचना के आधार से मिली जानकारी से मुख्यमंत्री कार्यालय की बड़ी खामी उजागर हुई है। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन विस्थापितों और प्रभावितों ने 372 पेज की शिकायत मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को भेजी थी।
विज्ञापन
विस्थापितों ने मांगों को लेकर यह पत्र 11.7.2017 को भेजा था। मगर इस संबंध में जब सूचना के अधिकार के तहत सीएम ऑफिस से पूछा गया कि सरकार ने शिकायत पर क्या कार्रवाई की ? तो सीएम ऑफिस से जवाब मिला कि आपकी शिकायत सीएम कार्यालय में नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
ऐसे में बड़ा सवाल है कि बड़ा सवाल यह भी है कि मुख्यमंत्री ऑफिस से 372 पेजों का शिकायत पत्र किसने गायब किया? फोरलेन विस्थापित समिति के महासचिव मदनलाल शर्मा का कहना है कि सरकार के आदेश पर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी। इसमें लोगों की शिकायतें सुनी गई।
विज्ञापन
इस मौके पर लोगों ने लिखित शिकायतों के अलावा प्रशासन को मौखिक रूप से भी विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत करवाया था। इसके बाद समिति ने कमेटी की पूरी रिपोर्ट की कॉपी उपायुक्त ऑफिस को प्राप्त करने के बाद कार्रवाई के लिए सीएम कार्यालय अलग से 11.7.2017 को भेजी थी।
मगर जब इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई इस संबंध में सीएम कार्यालय से पूछा गया तो वहां पत्र संख्या सेक्शन अफसर/सीएम-सी-489172 के तहत जवाब आता है कि आप की शिकायत सीएम नहीं है।
समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा ने कहा कि कैसे शिकायत सीएम ऑफिस में नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ऑफिस में इतनी लापरवाही बरती जा रही है तो अन्य सरकारी कार्यालयों के क्या हाल होंगे? उन्होंने कहा कि अगर इसी प्रकार शिकायतें गायब होती रही तो आम लोगों को न्याय कैसे मिलेगा।