फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rti over priyanka gandhi land in shimla

डीसी बताएं प्रियंका गांधी की जमीन की सूचना क्यों नहीं दी

Fri, 24 Jul 2015 02:54 PM IST
Updated Fri, 24 Jul 2015 02:54 PM IST
विज्ञापन
rti over priyanka gandhi land in shimla

प्रियंका गांधी की जमीन खरीद पर सूचना मुहैया कराने के मामले में वीरवार को डीसी शिमला दिनेश मल्होत्रा की हिमाचल प्रदेश राज्य सूचना आयोग में पेशी हुई। आयोग की डबल बेंच ने मामले की सुनवाई की। डीसी से पूछा गया कि उन्होंने आयोग के पूर्व में दिए गए निर्देशों के मुताबिक 10 दिन में याचिकाकर्ता को सूचना क्यों नहीं मुहैया कराई।

विज्ञापन


डीसी पूरा रिकार्ड लेकर हाजिर नहीं हुए थे, जिस पर नाराजगी जताते हुए आयोग ने उन्हें अगली तिथि पर पूरे रिकार्ड के साथ हाजिर होने को कहा। फिलहाल, मामले में सुनवाई की अगली तारीख 20 अगस्त मुकर्रर की गई है। इससे पहले मामले में सुनवाई 29 जून को हुई थी, जिसमें डीसी शिमला को 10 दिन के भीतर सूचना मुहैया कराने को कहा गया था।
विज्ञापन

शिमला के छराबड़ा में है प्रियंका की 4.25 एकड़ जमीन

rti over priyanka gandhi land in shimla

हालांकि, मामले में पावर ऑफ अटार्नी गौतम सूद की हाईकोर्ट में याचिका पर जस्टिस टीएस चौहान और जस्टिस पीएस राणा की बेंच ने जुलाई के पहले सप्ताह में स्टे दे दिया था। डीसी के साथ ही एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) वीके रतन, तहसीलदार (ग्रामीण) मंजीत शर्मा सुनवाई के लिए आयोग के समक्ष उपस्थित हुए। मुख्य राज्य सूचना आयुक्त भीमसेन और राज्य सूचना आयुक्त केडी बातिश ने मामले की सुनवाई की।

बता दें कि प्रियंका गांधी ने शिमला से तकरीबन 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में 4.25 एकड़ जमीन की खरीद की थी। आरटीआई कार्यकर्ता देवाशीष भट्टाचार्य ने इस जमीन के संबंध में सूचना मांगी थी, लेकिन प्रियंका के एसपीजी सुरक्षा धारक होने को आधार बनाते हुए लोक सूचना अधिकारी (पीआईओ) ने सूचना देने से इंकार कर दिया था। इस पर देवाशीष ने हिमाचल प्रदेश राज्य सूचना आयोग में अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed