Kangra News: आरएस बाली बोले- अब युवाओं को विदेशों में दिलाएंगे रोजगार
प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा है कि विदेशों में भी नगरोटा के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा है कि विदेशों में भी नगरोटा के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बाबत दुबई की कुछ कंपनियों के साथ हिमाचल सरकार ने करार किया है। उन्होंने कहा कि नगरोटा के आईपीएच के विश्राम गृह में 29 और 30 जनवरी को नगरोटा विस क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा इसमें दुबई की विभिन्न कंपनियों के लिए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड के पदों के साथ ही होटल प्रबंधन में शैफ, कैटरिंग, हाउस कीपर, सर्विस स्टाफ के पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी।
बाली ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। चुनावों से पहले रोजगार संघर्ष यात्रा भी नगरोटा बगवां से ही आरंभ की गई थी। नगरोटा विस क्षेत्र में वर्ष में दो बार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को घर-द्वार पर रोजगार के अवसर मिल सकें। बाली ने कहा कि दिवंगत जीएस बाली के जन्मदिन पर जुलाई में पहला दो दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया था, जिसमें पहले दिन 670 युवाओं को नामी कंपनियों में रोजगार के लिए चयनित किया गया। दूसरे दिन 450 युवाओं का चयन किया था। रोजगार मेले के समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि आरएस बाली तथा सरकार के प्रयासों से दुबई की कंपनियों के साथ रोजगार के लिए करार किया गया है।
उसी के आधार पर 29 तथा 30 जनवरी को नगरोटा में दुबई की विभिन्न कंपनियों के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। इसमें 24 से 35 आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। दस जमा दो उत्तीर्ण होना जरूरी है। न्यूनतम ऊंचाई पांच फुट सात इंच तथा वजन साठ किलो होना चाहिए। सेलरी 50 हजार से 70 हजार प्रतिमाह होगी। अभ्यर्थियों को 15 दिन बिलासपुर, 15 दिन वाराणसी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्किल डवलेपमेंट के तहत वीजा और हवाई टिकट का खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। होटल प्रबंधन में भी विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।