{"_id":"66169007d3da70c85c024aaf","slug":"rs-7-23-crore-seized-so-far-during-model-code-of-conduct-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election: आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 7.23 करोड़ जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election: आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 7.23 करोड़ जब्त
Wed, 10 Apr 2024 06:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 Apr 2024 06:42 PM IST
सार
पुलिस, आबकारी और अन्य एजेंसियों की ओर से 7,23,13,120 रुपये की अवैध शराब, नकदी, ड्रग्स और आभूषण जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
नकदी(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस, आबकारी और अन्य एजेंसियों की ओर से 7,23,13,120 रुपये की अवैध शराब, नकदी, ड्रग्स और आभूषण जब्त किए गए हैं। यह जानकारी बुधवार को राज्य चुनाव विभाग के एक प्रवक्ता ने दी।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस विभाग ने 21,65,970 रुपये की नकदी जब्त की है। इसके अलावा 65 ग्राम सोने और 3.35 लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण पकड़े हैं। आबकारी विभाग ने 356195 लीटर अवैध शराब पकड़ी।
विज्ञापन
अब तक 53.80 लाख रुपये मूल्य की 27 किलोग्राम चरस जब्त की जा चुकी है। 97.2 लाख की 1.40 किलोग्राम हेरोइन और लगभग 66 हजार रुपये कीमत का 33.35 किलोग्रामचूरा पोस्त विभिन्न एजेंसियों की ओर से जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन