{"_id":"67b71a72b1a5b90f09037939","slug":"rs-52-crore-approved-for-kufri-chail-road-shimla-news-c-19-sml1001-489839-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कुफरी-चायल सड़क को 52 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कुफरी-चायल सड़क को 52 करोड़ मंजूर
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने जारी किया स्वीकृति पत्र
25 किमी लंबी सड़क की जाएगी पक्की और चौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। कुफरी-जनेडघाट-चायल सड़क को चौड़ा और पक्का करने के लिए केंद्र सरकार ने 52 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह 25 किलोमीटर लंबी सड़क है जिसका लाखों लोगों को फायदा होगा।
केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बजट राशि का स्वीकृति पत्र जारी कर दिया है। इसकी पुष्टि लोक निर्माण विभाग के जुन्गा उपमंडल के सहायक अभियंता देवेश ठाकुर ने की है। इस सड़क के पक्का होने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों का सफर आरामदायक होगा। वर्तमान में कुफरी-जनेडघाट-चायल सड़क की हालत बहुत दयनीय हो गई। सड़क गड्ढों में बदल चुकी है जिससे देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस सड़क से हर वर्ष लाखों की तादाद में सैलानी प्रकृति की अनुपम छटा का आनंद लेने के लिए कुफरी, शिलोनबाग और चायल तक पहुंचते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र भेजकर सांसद सुरेश कश्यप को इसकी जानकारी दी है।
जिला भाजपा संगठन के पूर्व अध्यक्ष प्रेम ठाकुर और कसुम्पटी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र भोटका सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा सांसद सुरेश कश्यप का इसके लिए आभार जताया है। उन्होंने बताया कि सांसद सुरेश कश्यप के प्रयासों से यह सब संभव हुआ है जिन्होंने व्यक्तिगत रुचि लेकर इस सड़क का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया था।