फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rs 33 crore Illegal felling of black catechu khair done in Nayna Devi Forest range himachal

नयना देवी वन रेंज में हुआ 33 करोड़ के खैर का अवैध कटान

Thu, 31 Jan 2019 10:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 31 Jan 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Rs 33 crore Illegal felling of  black catechu khair done in Nayna Devi Forest range himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

श्रीनयना देवी वन रेंज में अवैध खैर कटान मामले में विजिलेंस ने जांच लगभग पूरी कर ली है। विजिलेंस ने पाया है कि इस रेंज में करीब 33 करोड़ रुपये कीमत के 18 हजार से अधिक खैर के पेड़ काटे गए हैं। जांच से पहले भी वन विभाग सैकड़ों पेड़ों की डैमेज रिपोर्ट काट चुका है।

विज्ञापन


इस मामले में वन खंड कोट और सलोआ में हुए कटान की एफआईआर पहले ही हो चुकी है। विजिलेंस ने जांच पूरी कर सरकार को पत्र लिख कर पूछा है कि भाखड़ा, ग्वालथाई, बड़ोह और बस्सी में हुए कटान की एफआईआर अलग से की जानी है या पहले दर्ज एफआईआर में मर्ज करनी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 25 फरवरी, 2018 के अंक में अमर उजाला ने श्रीनयना देवी में हुए अवैध कटान मामले का खुलासा किया था। इसके बाद 25 फरवरी को विजिलेंस ने पहली एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जांच लगभग पूरी हो चुकी है। अगर जांच आगे भी पूरी निष्पक्षता से होती है तो मामले में वन विभाग के बड़े अफसरों के अलावा राजनीति में रसूख रखने वाले कई लोग भी लपेटे में आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed