फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rs 1.50 crore embezzled from investors, FIR against six including director

Chamba News: निवेशकों के 1.50 करोड़ हड़पे, निदेशक समेत छह पर एफआईआर

Thu, 02 Nov 2023 11:21 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, तेलका (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तेलका (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Nov 2023 11:21 AM IST
सार

निवेशकों ने जब रकम वापस मांगी तो कंपनी के अधिकारियों ने मना कर दिया और बातचीत भी बंद कर दी। 

विज्ञापन
Rs 1.50 crore embezzled from investors, FIR against six including director
एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंकों की तर्ज पर बचत और चालू स्कीम चलाकर एक निवेश कंपनी ने निवेशकों की करोड़ों की रकम हड़प ली। निवेशकों ने जब रकम वापस मांगी तो कंपनी के अधिकारियों ने मना कर दिया और बातचीत भी बंद कर दी। इतना ही नहीं कंपनी की ओर से कुछ निवेशकों को दिए गए चेक बाउंस हो गए। तेलका पुलिस ने कंपनी के निदेशक समेत 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित जगदीश चंद, पवन कुमार, हंसो, राजमल, अंजना देवी, सरोज कुमारी, छांगी, अच्छरू राम, चमारू राम, बिंदरों राम, हुकम सिंह, चमन सिंह, इशाक मुहम्मद, मदन लाल, हेमराज, सावित्री और रेखा समेत अन्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि साल 2018 में निवेश कंपनी की शुरुआत हुई थी। कंपनी एफडी, आरडी और एमआईएस जैसी कई स्कीम चला रही थी।

विज्ञापन


इसमें कई लोगों ने धनराशि निवेश की। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक कंपनी ने 58 लोगों के एक करोड़ 50 लाख 33 हजार 500 सौ रुपये की रकम हड़प ली है। इसका विरोध हुआ तो कंपनी संस्थापक और निदेशक ने ग्राहकों पर ही उल्टा आरोप लगाने शुरू कर दिए। दबाव डालने पर कंपनी ने कुछ लोगों को चेक दिए, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। लोगों ने आरोप लगाया कि मामले की पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है। लोगों की मांग है कि जल्द एसआईटी गठित कर दोषियों को सजा दी जाए और उन्हें उनका पैसा वापस दिलवाया जाए। पुलिस ने कंपनी के निदेशक समेत 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच अपने स्तर पर शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलु से मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed