फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Royal Challengers Bangalore team reached Dharamshala without captain for IPL match

IPL 2024: कोहली के बिना आरसीबी की टीम पहुंची धर्मशाला, चेन्नई सुपर किंग्स लौटी

Mon, 06 May 2024 06:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/ गगल
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/ गगल Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 May 2024 06:19 PM IST
सार

आरसीबी की टीम कप्तान फाफ डु प्लेसिस की अगुआई में विशेष विमान से सोमवार सुबह सवा नौ बजे गगल हवाई अड्डे पर पहुंची।

विज्ञापन
Royal Challengers Bangalore team reached Dharamshala without captain for IPL match
धर्मशाला पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग के 9 मई को प्रस्तावित मैच के लिए रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम सोमवार को धर्मशाला पहुंच गई। आरसीबी की टीम कप्तान फाफ डु प्लेसिस की अगुआई में विशेष विमान से सोमवार सुबह सवा नौ बजे गगल हवाई अड्डे पर पहुंची। टीम के साथ स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और दिनेश कार्तिक अभी नहीं आए हैं। वे मंगलवार को धर्मशाला पहुंचेंगे। गगल हवाई अड्डे पर विराट कोहली को देखने आए क्रिकेट प्रेमियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। हवाई अड्डे में उतरने के बाद आरसीबी के खिलाड़ी सीधे धर्मशाला के पास कंडी स्थित होटल को रवाना हो गए। इसके अलावा शाम को पांच बजे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम धर्मशाला में मैच जीतने के बाद वापस लौट गई।

विज्ञापन

विज्ञापन


चेन्नई का अगला मैच दस मई को गुजरात के साथ होगा। वहीं, आरसीबी और पंजाब के बीच नौ मई धर्मशाला में आईपीएल का मैच खेला जाएगा। इसके लिए पंजाब की टीम दो मई को ही धर्मशाला पहुंच गई थी। उन्होंने पांच मई को चेन्नई के साथ अपना मैच खेला था। अब आरसीबी भी धर्मशाला पहुंच गई है। दोनों टीमें दो दिन अभ्यास करेंगी। मंगलवार को आरसीबी की टीम दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक और पंजाब की टीम शाम छह बजे से नौ बजे अभ्यास के लिए आएगी। चेन्नई से मैच हारने के बाद पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में सातवें पायदान से आठवें पर पहुंच गई है, जबकि आरसीबी की टीम भी आठ अंकों के साथ अंकतालिका में सातवें नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी की टीम
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

पंजाब किंग्स की टीम
शिखर धवन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, सैम कुर्रन, रिले रोसौव, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, विधाथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह, नाथन एलिस, अथर्व तायदे, तनय त्यागराजन, लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, क्रिस वोक्स और हरप्रीत सिंह भाटिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed