{"_id":"61ed8776162c8c4ed3519ec8","slug":"routine-opd-closed-in-ddu-from-today-igmc-will-have-to-go-shimla-news-sml3975437157","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू में आज से रूटीन ओपीडी बंद, इलाज के लिए जाना होगा आइजीएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू में आज से रूटीन ओपीडी बंद, इलाज के लिए जाना होगा आइजीएमसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) में सोमवार से आम मरीजों का इलाज नहीं होगा। यहां पर केवल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार किया जाएगा। रविवार को डीडीयू को कोविड अस्पताल बनाने को लेकर अधिसूचना जारी हुई है।
वहीं अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 90 बिस्तरों की व्यवस्था कर दी है। इनमें 20 पर आईसीयू बेड की व्यवस्था भी है। डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि जरूरत पड़ने पर अस्पताल में 30 से 35 बिस्तरों की अतिरिक्त व्यवस्था भी की जाएगी।
डीडीयू अस्पताल के डेडीकेटेड कोविड-19 अस्पताल बनाने को लेकर कुछ दिनों से चर्चा शुरू हो गई थी। उसके बाद शनिवार शाम को अस्पताल के न्यू ओपीडी ब्लॉक में दाखिल मेडिसिन वार्ड को खाली करवा दिया गया था। यहां के मरीजों को पुराने वार्ड में शिफ्ट किया गया था। वहीं अब रविवार को अधिसूचना जारी होने के बाद व्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल के एमएस डॉ. लोकेंद्र शर्मा व डॉ. प्रवीण चौहान ने जायजा लिया। हालांकि सोमवार से मरीजो ंको मेडिसिन, सर्जरी, गायनी, नेत्ररोग, चर्मरोग व डेंटल की सुविधा भी नहीं मिल पाएगी। ऐसे में इन मरीजों को इलाज के लिए आइजीएमसी की ओर रुख करना होगा।
विज्ञापन
ये होगा सेकंड प्लान
अस्पताल में अभी मौजूदा समय में तीसरी मंजिल को खाली करवाया गया है। अगर मरीज बढ़ते हैं तो इसके बाद चौथी तथा पांचवीं मंजिल के अलावा ग्राउंड फ्लोर को भी कोरोना मरीजों के लिए खाली करवाया जा सकता है।
कम स्टाफ से अस्पताल चलाना होगा मुश्किल
कोरोना महामारी के इस दौर में अस्पताल प्रबंधन को कम स्टाफ में कोविड अस्पताल चलाना किसी चुनौती से कम नही होगा। सीमित स्टाफ व बढ़ते मरीजो के कारण आने वाले दिनों में समस्या बढ़ सकती है।