फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ropeway to be built from Pandoh to Baglamukhi temple, 42.48 crore approved

नाबार्ड ने मंजूर किया बजट: पंडोह से बगलामुखी मंदिर तक बनेगा रोपवे

Fri, 21 Jan 2022 12:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jan 2022 12:15 PM IST
सार

नाबार्ड के अधिकारियों ने बताया कि देश में पहली बार ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास कोष से किसी रोपवे के निर्माण के लिए राशि मंजूर की गई है। रोपवे कारपोरेशन को निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।

विज्ञापन
Ropeway to be built from Pandoh to Baglamukhi temple, 42.48 crore approved
रोपवे(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बगलामुखी मंदिर रोपवे से जल्द जुड़ेगा। पंडोह से बगलामुखी मंदिर तक रोपवे बनाने को 42.48 करोड़ का बजट मंजूर हो गया है। नाबार्ड ने देश में पहली बार रोपवे निर्माण के लिए ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास कोष से राशि मंजूर की है। एक किलोमीटर रोपवे से मंदिर तक दस किलोमीटर की दूरी कम होगी। एक घंटे में 500 लोग रोपवे से मंदिर तक पहुंच सकेंगे। नाबार्ड के अधिकारियों ने बताया कि देश में पहली बार ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास कोष से किसी रोपवे के निर्माण के लिए राशि मंजूर की गई है। रोपवे कारपोरेशन को निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।

विज्ञापन


रोपवे चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे तीन पर पंडोह डैम से मंदिर के समीप गांव भेखली तक बनाया जाएगा। इसकी लंबाई करीब एक किलोमीटर होगी। इसके तैयार होने पर लोगों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के इस प्रसिद्ध मंदिर को रोपवे की सुविधा से जोड़ने की घोषणा की थी। रोपवे बन जाने से एक घंटे में 500 लोगों को लाने और ले जाने की सुविधा मिलेगी। मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार इस धार्मिक क्षेत्र को पर्यटन के साथ जोड़ते हुए पर्यटकों को रोपवे की सुविधा देने जा रही है। बगलामुखी माता के प्रति लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed