फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rooms of Mangalore school building built two years ago have become ponds, children's studies are getting affec

Kullu: बारिश होते ही मंगलौर स्कूल के कमरे बन जाते हैं तालाब, बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

Tue, 09 Jul 2024 11:35 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jul 2024 11:35 AM IST
सार

दो साल पहले स्कूल के नए भवन का निर्माण किया गया है, लेकिन इस भवन में हल्की बारिश होते ही छत टपकने के कारण जलभराव होने लगता है। 

विज्ञापन
Rooms of Mangalore school building built two years ago have become ponds, children's studies are getting affec
मंगलौर स्कूल में जलभराव। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू की राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगलौर में बच्चे पानी से तालाब बने कमरों में पढ़ने को विवश हैं। दो साल पहले स्कूल के नए भवन का निर्माण किया गया है, लेकिन इस भवन में हल्की बारिश होते ही छत टपकने के कारण जलभराव होने लगता है। बारिश का पानी सीधे आंगन और कमरों में पहुंच जाता है, जिसके कारण भवन की दूसरी मंजिल तालाब बन जाती है।

विज्ञापन


इससे 190 अध्ययनरत बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि स्कूल प्रबंधन समिति कई बार शिक्षा और लोक निर्माण विभाग से समस्या को हल करने की मांग कर चुकी है, लेकिन दोनों विभाग समस्या हल करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अभिभावकों ने नए भवन की छत से पानी टपकने को विभागीय कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed