फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rohtang permit on mobile app soon

पर्यटकों को बड़ी राहत, मोबाइल ऐप से लीजिए रोहतांग का परमिट

Fri, 27 Apr 2018 12:52 PM IST
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 27 Apr 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
rohtang permit on mobile app soon

रोहतांग दर्रे में बर्फ के बीच सैर-सपाटा करने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को जिला प्रशासन बड़ी राहत देने जा रहा है। पर्यटक अब घर बैठे रोहतांग जाने का परमिट पा सकते हैं। इसके लिए मोबाइल ऐप जारी किया जा रहा है। 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर्यटन नगरी मनाली में इसका शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


इस ऐप में पर्यटकों को रोहतांग दर्रे की तमाम जानकारियां भी उपलब्ध होंगी। पर्यटक प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।  एनजीटी के आदेशों के तहत रोहतांग के लिए रोजाना 1200 वाहनों को भेजा जाता है।
विज्ञापन


इसमें 800 पेट्रोल और 400 डीजल वाहन शामिल हैं। दो चरणों में डीजल के 200 और पेट्रोल के 400 वाहन भेजे जाते हैं। हालांकि, जिला प्रशासन ऑनलाइन परमिट की सुविधा पहले से ही दे रहा है, लेकिन अब मोबाइल ऐप भी शुरू किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने बताया कि रोहतांग दर्रें में घूमने जाने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप जारी किया जा रहा है। इसका लाभ स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed