{"_id":"655dfb795297ef4c7a096a23","slug":"rohtang-pass-will-remain-open-for-tourists-till-snowfall-journey-will-be-safe-in-presence-of-bro-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtang Pass: हिमपात होने तक पर्यटकों के लिए बहाल रहेगा रोहतांग दर्रा, बीआरओ की मौजूदगी से होगा सफर सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtang Pass: हिमपात होने तक पर्यटकों के लिए बहाल रहेगा रोहतांग दर्रा, बीआरओ की मौजूदगी से होगा सफर सुरक्षित
Wed, 22 Nov 2023 06:31 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Nov 2023 06:31 PM IST
सार
प्रशासन इस बार हिमपात होने तक रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल रखेगा। दर्रे में बीआरओ की मौजूदगी से सफर सुरक्षित है साथ मनाली पुलिस की गुलाबा व मढ़ी चेक पोस्ट भी पर्यटकों का सहारा बनी हुई है।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश-विदेश के पर्यटक इस वर्ष नवंबर में भी रोहतांग दर्रे में बर्फ के दीदार कर रहे हैं। इस बार मौसम साफ है और सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए बहाल है। प्रशासन इस बार हिमपात होने तक रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल रखेगा।
विज्ञापन
दर्रे में बीआरओ की मौजूदगी से सफर सुरक्षित है साथ मनाली पुलिस की गुलाबा व मढ़ी चेक पोस्ट भी पर्यटकों का सहारा बनी हुई है। प्रशासन का भी प्रयास है कि इस बार पर्यटन सीजन लंबे समय तक मंदा रहा है तो रोहतांग को जब तक हो सके बहाल रखा जाए।
विज्ञापन
मनाली की ओर पुलिस गुलाबा में जबकि लाहौल की ओर पुलिस कोकसर में आने जाने वालों का रिकॉर्ड रख रही है। परमिट प्राप्त वाहनों को ही पुलिस पोस्ट से आगे भेजा जा रहा है। रोहतांग दर्रे में पर्यटकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस जवान भी मढ़ी से रोहतांग के बीच नजर रखे हुए हैं। सभी पर्यटकों को दर्रे से भेजने के बाद पुलिस जवान अपनी अस्थाई पुलिस चौकी मढ़ी पहुंचते हैं।
विज्ञापन
गौर रहे कि पिछले दिनों ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद पर्यटन कारोबारियों को राहत मिली थी। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि गुलाबा व मढ़ी में पुलिस जवान तैनात हैं। परमिट प्राप्त वाहनों को ही गुलाबा से आगे भेजा जा रहा है।
रोहतांग दर्रे में पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस संबंध में एसड़ीएम मनाली रमण शर्मा ने बताया कि जब तक बर्फ नहीं पड़ती तब तक पर्यटकों को रोहतांग भेजा जाएगा। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि पर्यटक आसानी से बर्फ के दीदार कर सकें।