फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rohtang Pass Closed Again After Fresh Snowfall in Himachal.

पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी, फिर बंद हुआ रोहतांग, तूफान ने भी मचाई तबाही

Mon, 01 May 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 01 May 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
Rohtang Pass Closed Again After Fresh Snowfall in Himachal.

हिमाचल में अप्रैल महीने के अंतिम दिन ऊंची चोटियां बर्फ से फिर लकदक हो गई हैं। रोहतांग, लाहौल, कुल्लू, भरमौर, किन्नौर और कांगड़ा के पहाड़ों ने बर्फ की फिर मोटी सफेद ओढ़ ली है। मौसम के बदले इस मिजाज से राजधानी समेत पूरे प्रदेश में पारा पांच डिग्री तक लुढ़क गया है।

विज्ञापन


रोहतांग दर्रे पर 18 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। चार महीने बाद एक सप्ताह पहले बहाल हुआ रोहतांग दर्रा फिर बंद हो गया है। इसके साथ ही मनाली-केलांग मार्ग अवरुद्ध हो गया है। लाहौल जाने वाली गाडि़यां मनाली के गुलाबा बैरियर से आगे नहीं जा सकीं।
विज्ञापन


रेस्क्यू टीम ने राक्षी ढांक में फंसे 16 वाहनों में सवार 58 यात्रियों को सुरक्षित कोकसर पहुंचाया। कुछ यात्री जैसे-तैसे मनाली पहुंचे। बीआरओ के कार्यकारी कमांडर मयंक मेहता ने बताया कि मौसम खुलते ही रोहतांग बहाली का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात और रविवार सुबह बारालाचा, कुंजम, शिंकुला दर्रा में 20 सेंटीमीटर, कोकसर, जाहलमा, केलांग में 6 और किन्नौर के छितकुल में 5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। भरमौर, पांगी, सलूणी, तीसा के अलावा धौलाधार की चोटियों पर हल्की बर्फ गिरी है। केलांग में न्यूनतम पारा 2.6, मनाली में 6.2, शिमला में 7.9 और धर्मशाला में 11.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

तूफान ने मचाई तबाही, कई छतें उड़ीं, फसलों को नुकसान

Rohtang Pass Closed Again After Fresh Snowfall in Himachal.

बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा समेत कई जिलों में बारिश-अंधड़ से भवनों की छतें उड़ने के साथ आम और गेहूं फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बिलासपुर में आम की 80 प्रतिशत फसल प्रभावित हुई है।

मंडी की सराज और बल्हघाटी के कई गांवों में शनिवार देर रात बारिश, ओलावृष्टि से किसानों की खेतों में काटी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, सेब के लिए बारिश, बर्फबारी फायदेमंद बताई जा रही है।

राजधानी समेत कई क्षेत्रों में ब्लैक आउट
बारिश-बर्फबारी एवं तूफान से राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। सिरमौर में संगड़ाह, कालग के साथ करीब 50 गांवों में 17 घंटे तक ब्लैक आउट रहा। घुमारवीं, झंडूता समेत कुछ इलाकों में भी रात भर बिजली गुल रही। 

पढ़िए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rohtang Pass Closed Again After Fresh Snowfall in Himachal.

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। दो से छह मई तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed