{"_id":"619a2270fdf0de113247aa60","slug":"rohtang-pass-beyond-kothi-village-prohibited-w-e-f-22-november-2021-till-further-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग दर्रा आवाजाही के लिए बंद: अब पर्यटक छह माह बाद कर सकेंगे दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग दर्रा आवाजाही के लिए बंद: अब पर्यटक छह माह बाद कर सकेंगे दीदार
Sun, 21 Nov 2021 04:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 21 Nov 2021 04:23 PM IST
सार
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि सोमवार से रोहतांग दर्रा को सैलानियों व आम लोगों के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैलानियों की प्रमुख सैरगाह रोहतांग दर्रा को अब सैलानियों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। पर्यटकों के साथ आम वाहन भी सोमवार से मनाली के कोठी से आगे नहीं जा सकेंगे। सेना, पुलिस और आपातकालीन सेवाओं वाले वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार ऑनलाइन परमिट की वेबसाइट भी बंद कर दी है। तापमान में गिरावट, नालों में पानी जमने तथा सड़क में फिसलन का खतरा होने से जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। अब पर्यटक छह माह तक रोहतांग दर्रा का दीदार नहीं कर सकेंगे। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में देश-विदेश के हजारों सैलानी पहुंचते हैं। दिवाली के बाद हुई ताजा बर्फबारी के बाद से रोहतांग दर्रा में हजारों पर्यटक सैर-सपाटे के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन
रोहतांग में गिरते तापमान में वाहन चलाना जोखिम भरा है। इसके लिए बीआरओ ने भी सिफारिश की है कि कम तापमान और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण रोहतांग दर्रे की ओर जाने वाली सड़क की सतह पर कई जगह पानी जम रहा है। रिपोर्ट में कहा गया था कि सड़क की सतह से वाहनों के फिसलने से जानमाल के नुकसान का खतरा है।
विज्ञापन
इसी को ध्यान में रखते हुए अब कुल्लू जिला प्रशासन ने कोठी से आगे रोहतांग दर्रा तक वाहनों के आवागमन के लिए बंद और रोहतांग पास परमिट जारी करने की वेबसाइट को भी बंद कर दिया है। जिला प्रशासन के आदेश रेस्क्यू अभियान, अर्धसैनिक बलों, आपातकालीन वाहनों, पुलिस व सेना या फिर जिला प्रशासन की ओर से हस्ताक्षरित वाहनों पर लागू नहीं होगा। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि सोमवार से रोहतांग दर्रा को सैलानियों व आम लोगों के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।