फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Robots will run dairy farm and also extract milk of cows, first hitech farm will be built in una Himachal

हिमाचल: रोबोट चलाएंगे डेयरी फार्म, गायों का दूध भी निकालेंगे

Sat, 17 Jul 2021 10:31 AM IST
Krishan Singh मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना
मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Jul 2021 10:31 AM IST
सार

डेयरी फार्म के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्य प्रगति पर चला हुआ है। यह डेयरी फार्म प्रदेश का पहला ऐसा हाईटेक फार्म होगा। इसके साथ पशुपालकों, विशेषज्ञों और चिकित्सकों को ट्रेनिंग देने के लिए भी विशेष प्रशिक्षण संस्थान बनाया जाएगा

विज्ञापन
Robots will run dairy farm and also extract milk of cows, first hitech farm will be built in una Himachal
रोबोट(सांकेतिक)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की ग्राम पंचायत बसाल में ऐसा डेयरी फार्म खुलने जा रहा है, जहां पर दुधारू पशुओं का दूध इंसान नहीं रोबोट निकालेंगे। रोबोट्स के सहारे ही पूरे डेयरी फार्म को चलाया जाएगा। गायों को घास डालने से लेकर उनका गोबर हटाने और उनका दूध निकालने से लेकर अन्य कार्यों को मशीनरी द्वारा ही किया जाएगा। 

विज्ञापन


इसके लिए पशुपालन विभाग केंद्र सरकार का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डेयरी फार्म कम ट्रेनिंग सेंटर बसाल में स्थापित करने जा रहा है। यह प्रोजेक्ट 44 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इसे 10 हेक्टेयर भूमि में बनाया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से 38 करोड़ रुपये जारी भी हो चुके हैं। इन पैसों से रोबोट भी खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन


डेयरी फार्म के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्य प्रगति पर चला हुआ है। यह डेयरी फार्म प्रदेश का पहला ऐसा हाईटेक फार्म होगा। इसके साथ पशुपालकों, विशेषज्ञों और चिकित्सकों को ट्रेनिंग देने के लिए भी विशेष प्रशिक्षण संस्थान बनाया जाएगा। इस फार्म में करीब 300 के करीब देसी हाई ब्रीड गायों को रखा जाएगा। इनमें रेड सिंधि, थारपार्कर, साहिवाल, गिर और कोकरेंज गाय शामिल होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष के भीतर शुरू हो सकता है काम
इस हाईटेक तकनीक के डेयरी फार्म और ट्रेनिंग सेंटर का काम एक वर्ष के भीतर शुरू हो सकता है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जैसे ही जमीन पशुपालन विभाग के नाम होती है, सर्वप्रथम डेयरी फार्म और ट्रेनिंग सेंटर का कार्य पूरा किया जाएगा। उसके साथ अन्य कार्य को अमलीजामा पहनाया जाएगा। 


यह प्रोजेक्ट 44 करोड़ रुपये के बजट में तैयार होगा। इसमें से केंद्र सरकार की ओर से 38 करोड़ रुपये पशुपालन विभाग जिला ऊना को स्वीकृत कर दिए गए हैं। - डॉ. जेएस सेन, जिला उपनिदेशक, पशुपालन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed