{"_id":"688616aeed12e889bd09f54b","slug":"robotic-surgery-in-chamyana-hospital-shimla-news-c-19-sml1001-574412-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चमियाना अस्पताल में अगले माह से शुरू होंगे रोबोटिक सर्जरी से पथरी के ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चमियाना अस्पताल में अगले माह से शुरू होंगे रोबोटिक सर्जरी से पथरी के ऑपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य का पहला सरकारी अस्पताल, जहां अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक से होगी सर्जरी
28 करोड़ रुपये से कोबोटा रोबोटिक सर्जरी सिस्टम किया गय है स्थापित
कोबोटा सिस्टम से जटील ऑपरेशनों में मिलेगी सटीकता, मरीजों को होगा बड़ा फायदा
खास खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में अगस्त से रोबोटिक सर्जरी शुरू होने जा रही है। अगस्त से रोबोटिक सर्जरी से पथरी के ऑपरेशन होने शुरू हो जाएंगे। यह राज्य का पहला सरकारी अस्पताल होगा, जहां अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक से जटिल सर्जरी की जाएगी। इस सुविधा को शुरू करने के लिए लगभग 28 करोड़ रुपये की लागत से कोबोटा रोबोटिक सर्जरी सिस्टम स्थापित किया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस सिस्टम का यूरोलॉजी के जटिल ऑपरेशनों में मरीजों को अत्यधिक लाभ मिलेगा।
रोबोटिक सर्जरी की खासियत यह है कि इसमें बड़े चीरे की आवश्यकता नहीं होती, जिससे मरीज को कम दर्द, कम रक्तस्राव और तेज रिकवरी का लाभ मिलता है। पारंपरिक ऑपरेशनों की तुलना में मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाता है और संक्रमण का खतरा भी बहुत कम रहता है। कोबोटा सिस्टम 3 हाई-डेफिनिशन विजन और उन्नत रोबोटिक आर्म्स से लैस है, जो डॉक्टर को सर्जरी के दौरान अधिक सटीक नियंत्रण प्रदान करता है। चमियाना अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि भविष्य में रोबोटिक तकनीक के इस्तेमाल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों केे ऑपरेशन ज्यादा सुरक्षित और तेज हो जाएंगे।
अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों को इस तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि इसकी कार्यक्षमता को अधिकतम किया जा सके।
कोट्स
डॉक्टरों का प्रशिक्षण अंतिम चरण में
अटल सुपर स्पेशयलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना के चिकित्सा अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि डॉक्टरों का प्रशिक्षण अंतिम चरण में है। इसके बाद डॉक्टरों को टेस्ट पास करना होगा। प्रमाणन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगस्त से रोबोटिक सर्जरी शुरू होने की उम्मीद है।