फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   robbery by feeding intoxicants to the family and tenants of the building owner in Paonta Sahib himachal

Robbery: परिवार को नशीला केक खिलाकर उड़ाए मोबाइल, नकदी और जेवर, छह अब भी बेसुध

Sun, 28 Aug 2022 06:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Aug 2022 06:54 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में एक परिवार को नशीला केक खिलाकर शातिर मोबाइल, नकदी और जेवर उड़ा ले गए हैं।

विज्ञापन
robbery by feeding intoxicants to the family and tenants of the building owner in Paonta Sahib himachal
पीड़ितों से मिलते डीएसपी व सीसीटीवी में कैद संदिग्ध। - फोटो : संवाद

विस्तार

एक परिवार को नशीला केक खिलाकर शातिर मोबाइल, नकदी और जेवर उड़ा ले गए हैं। आरोप है कि वार्ड नंबर दो स्थित भूपपुर में जन्मदिन के बहाने दो शातिरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इन दोनों आरोपियों ने दो दिन पहले ही इस परिवार से किराये पर कमरा लिया था। पांवटा अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ितों में से तीन को होश आ गया है जबकि छह अब भी बेसुध हैं। पीड़ितों में चार किरायेदार भी शामिल हैं। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस पीड़ितों के पूरी तरह से होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि घर से गायब चीजों का सही-सही पता चल सके। बताया जा रहा है कि शातिर नकदी के अलावा सोने की बालियां, अंगूठी, चेन और आधा दर्जन मोबाइल समेत काफी सामान ले गए हैं। किरायेदारों को कितना नुकसान हुआ है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।  

विज्ञापन



विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ऋषिपाल के घर में दो दिन पहले दो युवकों ने किराये पर कमरा लिया। उन्होंने अपने आपको एक निजी होटल में कार्यरत बताया। युवकों ने शनिवार रात को मकान मालिक व अन्य किरायेदारों को जन्मदिन के बहाने अपने कमरे में एकत्रित किया। रात करीब 9:00 बजे से 10.30 बजे तक पार्टी में केक, शीतल पेय और मिठाई खिलाई गई। इसके बाद ऋषिपाल (43), उनकी पत्नी सरोजबाला (40) बच्चे हिमांशी (17), अविनाश (14) व अंशिका (11) और किरायेदार सुनील सोनू (24),  सलोनी (22) व उनके पास उत्तराखंड के बेहरोला उत्तरकाशी से पहुंचे मेहमान रितिक (20) व गोपाल (21) अपने कमरों में पहुंचते ही बेसुध हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह सरोजबाला की जेठानी कुसुम घर पहुंची तो भीतर सभी अचेत अवस्था में मिले। सामान बिखरा पड़ा मिला। संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। अन्य परिजनों व रिश्तेदारों ने सभी को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। कुसुम ने बताया कि दो दिन पहले ही रखे गए दोनों किरायेदार गायब थे। शातिरों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट की है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। पड़ोसी राज्य की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। परिजनों के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed