Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Roads started being restored in the capital, people got relief

Shimla News: राजधानी में बहाल होने लगीं सड़कें, लोगों को मिली राहत

Wed, 30 Aug 2023 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roads started being restored in the capital, people got relief
टुटीकंडी के पांजड़ी सड़क यातायात के लिए बहाल
विज्ञापन

यहां फंसी थी सौ से ज्यादा गाड़ियां

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में मौसम खुलते ही भूस्खलन के चलते बंद पड़ी सड़कों और रास्तों को बहाल करने का काम तेज हो गया है।

शहर के टुटीकंडी वार्ड में पांजड़ी सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। एनएच पर हुए भारी भूस्खलन के चलते यह सड़क कई दिन से बंद पड़ी थी। इसके चलते यहां सौ से ज्यादा गाड़ियां भी फंसी हुई थीं। लोगों की मांग पर उपमहापौर उमा कौशल ने मंगलवार को दिन के समय यहां मशीनरी भिजवा दी थी। देर शाम तक इस सड़क को खोल दिया है। बुधवार से इस पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। अनाडेल सड़क को भी बहाल करने का कार्य चल रहा है। इसके अलावा वार्डाें में रास्तों से भी मलबा हटाया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार जिन सड़कों के डंगे ढहे हैं, उनके प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही इनका काम भी शुरू कर दिया जाएगा।




नगर निगम की आधा दर्जन सड़कें बंद
शहर में नगर निगम की आधा दर्जन सड़कें बंद हैं। इनमें बैम्लोई कनलोग, नाभा, अपर ढली, भराड़ी, कोमली बैंक, हाउसिंग बोर्ड कालोनी बैनमोर की सड़कें शामिल हैं। इन्हें बहाल करने के लिए अभी कई दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन




बहाल की जा रही हैं सड़कें : उपमहापौर
शहर में बंद पड़ी सड़कों और रास्तों को नगर निगम प्राथमिकता से बहाल कर रहा है। पांजड़ी भी सड़क बहाल कर दी गई है। बाकी सड़कों की बहाली के काम भी जल्द शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उमा कौशल, उपमहापौर नगर निगम शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article