फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Roads closed, trees breaking as havoc in Shimla

राजधानी में भारी बर्फबारी से सड़कें-रास्तें बंद, कहर बनकर टूट रहे पेड़, अलर्ट जारी

Fri, 04 Feb 2022 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Roads closed, trees breaking as havoc in Shimla
बिजली लाइनों पर गिरे पेड़।
शिमला। भारी बर्फबारी ने राजधानी में कर्फ्यू जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर में मुख्य सड़कों के अलावा नगर निगम की सभी संपर्क सड़कें भी बंद हैं। बर्फ से लकदक हुए पेड़ कहर बनकर टूट रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तक 20 से ज्यादा पेड़ ढह चुके हैं। घरों, बिजली तारों और गाड़ियां पर गिरे इन पेड़ों से भारी तबाही हुई है। कई जगह अभी तक सड़कों पर पेड़ गिरे पड़े हैं। वन विभाग ने शनिवार को भी शहर में पेड़ ढहने की आशंका जताते हुए अलर्ट रहने को कहा है। जाखू, बैनमोर, चौड़ा मैदान, लक्कड़ बाजार, संजौली समेत कई इलाकों में पेड़ों पर भारी बर्फ जमी है। भारी बर्फबारी के चलते राजधानी में हालात ऐसे हैं कि अस्पतालों को जोड़ने वाली सड़कें तक बंद पड़ी हैं। शहर के जाखू, बैनमोर, लक्कड़ बाजार, आईजीएमसी, ढली, छोटा शिमला के कई क्षेत्रों में पैदल रास्तों पर डेढ़ से दो फीट बर्फ की मोटी परत जम गई है। इन इलाकों में आवाजाही बहाल करने में दो दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन

राजधानी में वीरवार से बर्फबारी का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह नगर निगम की टीमों ने आईजीएमसी अस्पताल और कमला नेहरू अस्पताल समेत कुछेक सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू किया था लेकिन तेज बर्फबारी के चलते इसे बीच में ही रोकना पड़ा। सिर्फ अस्पतालों को जोड़ने वाली सड़कों पर जेसीबी से बर्फ हटाई गई। संजौली -आईजीएमसी सड़क को जेसीबी से बहाल तो रखा गया है लेकिन फिसलन के चलते इस पर आवाजाही बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ काटने की नहीं दी मंजूरी, मकान पर ढहा
नाभा में एक पेड़ रिहायशी मकानों पर ढह गया। स्थानीय पार्षद सिमी नंदा के अनुसार इस पेड़ को काटने की मांग की गई थी। ट्री कमेटी के दौरे के बावजूद अब तक इसे नहीं काटा गया। अब पेड़ ढहने से यहां तीन कमरे टूट गए हैं। हिमलैंड के पास भी एक पेड़ बिजली तारों और स्ट्रीट लाइटों को तोड़ता हुआ सड़क पर ढह गया। बालूगंज, कैथू, लालपानी, टॉलैंड, लक्कड़ बाजार, जाखू क्षेत्र में भी बर्फ के कारण पेड़ ढह गए हैं। वन विभाग डीएफओ अनिता भारद्वाज के अनुसार सूचना मिलते ही ढहे पेड़ हटाए जा रहे हैं।

आज संभलकर घर से निकलें, सड़क पर रहेगी फिसलन
राजधानी में शनिवार को भी शहर के ज्यादातर इलाकों में आवाजाही ठप रहने वाली है। मौसम को देखते हुए सुबह सड़कों-रास्तों पर भारी फिसलन रह सकती है। नगर निगम ने सुबह से ही बर्फ हटाने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। इसके अनुसार अस्पतालों से जुड़े सड़क मार्गों पर सुबह ही मशीनों के जरिये सड़कें साफ की जाएंगी। इसके बाद रिज मैदान, मालरोड समेत बाजारों से बर्फ हटेगी। जाखू, बैनमोर क्षेत्र में रोबोट से बर्फ हटाई जाएगी। लेकिन बर्फ ज्यादा होने के कारण काम में देरी हो सकती है। पैदल रास्तों से बर्फ हटाने के लिए दो सौ से ज्यादा मजदूर लगाए जाएंगे। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने बताया कि शहर में शनिवार सुबह से ही बर्फ हटाने का काम शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को भी अस्पतालों से जोड़ने वाली सड़कों से बर्फ हटाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed