फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Road will be built in New Shimla Anganwadi Centre in Khalini

Shimla News: न्यू शिमला में बनेगा रास्ता खलीनी में आंगनबाड़ी केंद्र

Wed, 02 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Road will be built in New Shimla Anganwadi Centre in Khalini
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर के न्यू शिमला वार्ड में सेक्टर तीन से सेक्टर चार के बीच बने नाले के ऊपर अब नगर निगम पैदल रास्ता तैयार करेगा। इस काम पर करीब नौ लाख रुपये खर्च होंगे। नगर निगम ने इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीन महीने के भीतर इस काम को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा खलीनी में बुशहरी हाउस के पास बनी पार्किंग में नगर निगम आंगनबाड़ी केंद्र के लिए कमरा उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए पार्किंग में कमरे का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम कई वार्डाें में बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी काम शुरू करने जा रहा है। कैथू वार्ड में नेगी हाउस से कसोट तक सड़क को हुए नुकसान की मरम्मत की जाएगी। 9.36 लाख रुपये से यह मरम्मत कार्य किया जाएगा। मज्याठ में भी पाठक निवास से सटे नाले के ऊपर पक्का रास्ता तैयार होगा। इस काम पर भी करीब नौ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही इनका निर्माणकार्य शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article