{"_id":"6743356c46aad43b160c38a2","slug":"road-repair-work-in-progress-shimla-news-c-19-sml1001-445318-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला ग्रामीण की 45.19 करोड़ से सुधरेंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला ग्रामीण की 45.19 करोड़ से सुधरेंगी सड़कें
विज्ञापन
कदरेन से नलावग संपर्क सड़क 1.26 लाख से होगी चकाचक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के पास ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और विस्तार के लिए बड़े पैमाने पर काम चला हुआ है। विभिन्न परियोजनाओं के तहत 45.19 करोड़ रुपये से सड़कों को सुधारने और बनाने की योजना है। कदरेन से नलावग संपर्क सड़क पर एक करोड़ 26 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि मंडोढघाट से देवनगर, थाची सड़कों को चौड़ा व पक्का करने का कार्य जारी है। ततापानी से लुहरी तक सड़क को चौड़ा व पक्का किया जाएगा जिसके लिए प्रथम चरण में 20 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
दिदोघाटी-कड़ेची-टभोग संपर्क सड़क को चौड़ा करने के लिए 1.90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। यह सड़क स्थानीय निवासियों के लिए सुगम परिवहन का माध्यम बनेगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी।
ऊपरी पड़ेची गांव जो घणाहट्टी के समीप स्थित है, इसके लिए भी 26 लाख रुपये की लागत से नई सड़क बनाई जाएगी। इसी प्रकार, न्हेवट-नयासेरी संपर्क सड़क के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। पड़ेच-डफावग संपर्क सड़क को बेहतर बनाने के लिए इसकी मैटलिंग पर 6 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, चम्बीघाटी-फगेड़ा संपर्क सड़क पर 2 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की समस्याओं का समाधान होगा और विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त, 14 करोड़ रुपये की लागत से न्हेवट-नयासेरी-देवीधार सड़क का निर्माण कार्य जारी है। इस परियोजना के तहत नयासेरी खड्ड पर एक नए पुल का निर्माण भी किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली अन्य सड़कों पर भी ध्यान दिया गया है। गोरो-कनेची सड़क के निर्माण के लिए 8 लाख रुपये और शारा नाला-नाडू सड़क के लिए 19.8 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश तथा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का सामान विकास करवाना प्राथमिकता है। इन सड़कों से इन क्षेत्रों में यातायात में सुधार होगा और लोग आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों का यह विकास न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करेगा।