{"_id":"6af6f6d3832f5650790510fd","slug":"road-in-bad-condition-shimla-news-c-19-sml1002-819413-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: छलांडा-पीरन सड़क के 10 किलोमीटर हिस्से में गड्ढों की भरमार, विभाग बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: छलांडा-पीरन सड़क के 10 किलोमीटर हिस्से में गड्ढों की भरमार, विभाग बेखबर
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क से हादसे का खतरा, लोग-बोले कई बार शिकायत के बावजूद नहीं भरे गडढे
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा तहसील के अंतर्गत छलांडा-पीरन सड़क की हालत बेहद दयनीय हो गई है। आंजी से पीरन और खालटू तक करीब दस किलोमीटर सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। वहीं, नारिगा पुल से जघेड़ तक खतरनाक ढांक और तीखे मोड़ों पर क्रैश बैरियर व पैरापिट न होने से वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
सड़क की खस्ताहालत के चलते स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजीव शर्मा, प्रीतम सिंह ठाकुर, मनोहर सिंह ठाकुर और दया राम वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब 3-4 वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। सड़क में गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों में सड़क नजर आती है। गहरे गड्ढों के चलते छोटी गाड़ियों के चैंबर और अन्य कलपुर्जों को नुकसान पहुंच रहा है । ग्रामीणों के अनुसार नारिगा पुल से जघेड़ तक सड़क का ढांक वाला हिस्सा खतरनाक है। यहां पिछले करीब 30 वर्षों से न तो कैंचियों में और न ही ढांक वाले हिस्से में क्रैश बैरियर लगाए गए हैं और न ही पैरापिट का निर्माण किया गया है। इस मार्ग से टमाटर और अन्य सब्जियों से लदे वाहन गुजरते हैं, लेकिन चढ़ाई वाले हिस्से में कई बार वाहन फंस जाते हैं। सुरक्षा इंतजामों के अभाव में इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से आंजी से पीरन तथा खालटू तक सड़क की जल्द मरम्मत करवाने के साथ-साथ नारिगा पुल के समीप खतरनाक मोड़ों और ढांक वाले हिस्से में क्रैश बैरियर व पैरापिट लगाने की मांग की है।
उधर, लोक निर्माण विभाग जुन्गा के जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि धनराशि के अभाव में आंजी से पीरन और खालटू तक सड़क के संबंधित हिस्से को पक्का नहीं किया जा सका है। नारिगा पुल के समीप कैंचियों और ढांक वाले हिस्से में क्रैश बैरियर लगाने के लिए करीब तीन वर्ष पहले 30 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजा गया है लेकिन अभी तक धनराशि नहीं आई है।