फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   road facility is not available in bagh village of sirmour

हिमाचल: बांस के डंडे से बांध 6 किमी दूर सड़क तक पहुंचाई बीमार महिला

Mon, 22 Jan 2018 01:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 22 Jan 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
 road facility is not available in bagh village of sirmour

हिमाचल में सरकारों के दावे फेल होते दिख रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करीब पांच साल पहले सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र आबड़ा गांव तक सड़क पहुंचाने का एलान किया था। लेकिन आज तक यह गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया। 

विज्ञापन


गांव में झकझोर देने वाला वाक्या सामने आया। 60 वर्ष की बीमार बुजुर्ग महिला को बांस के एक डंडे से कंबल और कपड़े के सहारे बांधकर करीब छह किलोमीटर पगडंडी पर चलकर अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


यहां बीमार बुजुर्गों-बच्चों या गर्भवती महिलाओं को ऐसे ही कंधे पर लादकर सड़क तक पहुंचाया जाता है। सरकार दावे करती है कि 500 आबादी वाले गांवों तक सड़कें पहुंच गईं हैं, अब मिशन 250 चला हुआ है, लेकिन भजोन पंचायत के इस गांव की आबादी 600 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सरकार की यहां कब नजर पड़ेगी, यह देखना होगा। सिरमौर जिले के कई इलाके अभी भी सड़क से महरूम हैं। हालात यह है कि गंभीर बीमारी की स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। कई बार लोग रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। मरीजों को बांस के डंडे में बांधकर कंधे पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया जाता है। 

घोषणा के बाद भी नहीं हुई सड़क बनाने की पहल

 road facility is not available in bagh village of sirmour

बाग गांव की 60 वर्षीय महिला जैनो देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई। बुजुर्ग महिला को बांस के डंडे पर कपड़े से बांध कर और कंधों पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया गया।

शिलाई विधानसभा क्षेत्र की भजोन पंचायत के बाग आबड़ा गांव के ग्रामीण 2013 में श्री रेणुका जी मेले में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले थे। तत्कालीन सीएम ने मंच से बाग आबड़ा गांव के लिए सड़क बनाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी है।

बाग आबड़ा गांव के दीपराम शर्मा, राजेंद्र सिंह, तोताराम, गंगाराम, सहीराम और जगतराम आदि ने बताया कि 70 साल बाद भी गांव के लिए सड़क नहीं बनी है। सड़क न होने से बीमार मरीज को कंधे पर उठाकर 6 किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि बाग आबड़ा, बड़ता, टिकरालोहा, धनियोबगोग आदि गांवों में 90 परिवारों की करीब 600 की आबादी है। उधर, शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बाग आबड़ा सड़क बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों से बात की जाएगी। इस मार्ग की कार्य योजना की जानकारी ली जाएगी, जिससे सड़क गांव तक पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed