फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Road at the capital's Lower Bazaar vegetable market restored.

Shimla News: राजधानी की लोअर बाजार सब्जी मंडी की सड़क बहाल

Fri, 17 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Road at the capital's Lower Bazaar vegetable market restored.
अब सब्जी मंडी मैदान तक जा सकेंगे वाहन
विज्ञापन

किसानों को फसलें मंडी तक पहुंचाना होगा आसान

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर की सब्जी मंडी को कार्ट रोड से जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़क को लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को बहाल कर दिया है। इस सड़क पर अब जीप और अन्य छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
पांच दिन बाद सड़क खुलने से सब्जी मंडी के कारोबारियों, किसानों और ग्राहकों के साथ उपनगरों में सब्जी और फलों का कारोबार करने वालों को बड़ी राहत मिली है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार वर्मा के मौके का जायजा लेने के बाद विभागीय अधिकारियों ने पहाड़ी की ओर कटिंग कर सड़क को वाहनों की आवाजाही के योग्य बनाया। इससे अब कार्ट रोड पर बाहरी राज्यों से ट्रकों में आने वाली सब्जियां, दूध, पनीर और फल छोटे मालवाहक वाहनों के जरिये सब्जी मंडी मैदान तक पहुंचाए जा सकेंगे। वहीं उपनगरों के दुकानदार भी अपने वाहनों से सब्जी मंडी से सामान ले जा सकेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार सुबह करीब सात बजे कार्ट रोड को चौड़ा करने के लिए की गई कटिंग के दौरान सब्जी मंडी की सड़क पर भूस्खलन हो गया था जिससे सड़क का एक हिस्सा ढह गया था। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से सड़क को वाहनों और पैदल चलने वालों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया था। सड़क बंद होने के कारण कार्ट रोड से मजदूरों की पीठ पर ही सब्जियां और अन्य सामान सब्जी मंडी तक पहुंचाया जा रहा था और वहां से वापस कार्ट रोड तक लाया जा रहा था। क्षतिग्रस्त सड़क के ऊपरी हिस्से में सूजी लाइन स्थित पुराने भवन को तोड़ने का काम पूरा होने के बाद लोक निर्माण विभाग के डिवीजन-3 ने पहाड़ी की कटिंग कर सड़क खोलने का कार्य शुरू किया। इसके बाद शुक्रवार को इसे वाहनों के लिए बहाल किया जा सका। अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार वर्मा ने कहा कि बंद पड़ी सड़क को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article